केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ बलियापुर बी एड कालेज में कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से किये मुलाक़ात

बृज बिहारी दुबे
By -
 (रिपोर्ट प्रेम प्रकाश शर्मा) 
सिंदरी,धनबाद: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ ने धनबाद जिला के बलियापुर प्रखंड अंतर्गत प्रजनया बी एड कॉलेज में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं से भी मुलाकात की।
यह मुलाकात काफी सौहार्दपूर्ण रहा, जहाँ  संजय सेठ  को  लोगों ने अंग वस्त्र के साथ बुके भेंट कर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रदेश सह मंत्री  अंशु तिवारी, प्रदेश विश्वविद्यालय प्रमुख  नीरज निखिल, विभाग संयोजक  सुधांशु गुप्ता , धनबाद ग्रामीण जिला संयोजक  अनुभव शर्मा धनबाद महानगर सह मंत्री कृष्ण हज़ारा ऋषि जी आर्यन  के अलावा अनेकों लोग इस अवसर पर मौजूद थे।
यह मुलाकात शिक्षा एवं छात्र हित में बलियापुर के ग्रामीण क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और स्थानीय कई मुद्दों पर चर्चा करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!