वाराणसी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मनोविज्ञान विभाग द्वारा “अटल जी – एक युगपुरुष” विषय पर कविता पाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों नमित सिंह, जानवी (पी.जी. डिप्लोमा), हर्षिता गिरी, मंषा केशरी, गरिमा पांडेय आदि ने अटल बिहारी वाजपेयी जी की कविताएँ प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम का संयोजन प्रो. शैफाली वर्मा ठकुराल के निर्देशन में हुआ तथा संचालन डॉ. मुकेश कुमार पंथ व डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय ने किया। अंत में डॉ. मुकेश कुमार पंथ ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर डॉ. पूर्णिमा श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मनोविज्ञान विभाग द्वारा अटल जी एक युगपुरुष” विषय पर कविता पाठ कार्यक्रम का आयोजन
By -
October 15, 2025
