अहमदाबाद, 12 अक्टूबर 2025 – 3rd Gujarat State Taekwondo Championship 2025 में हरियाणा के छोटे से गाँव भाना ब्राह्मणान (नरवाना, जिला जींद) के दो नन्हे सितारों — भारत शर्मा (12 वर्ष) और कृष शर्मा (10 वर्ष) — ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर सभी का दिल जीत लिया।
दोनों प्रतिभाशाली बालक श्री सुनील शर्मा, श्री श्याम ट्रांसपोर्ट सर्विस, अहमदाबाद के मालिक, के पुत्र हैं। अहमदाबाद में रहकर इन भाइयों ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर यह बड़ी सफलता हासिल की है।
इनकी इस उपलब्धि ने न केवल अपने पिता और गाँव का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे ब्राह्मण समाज का भी गौरव बढ़ाया है।
यह प्रतियोगिता Taekwondo Association, Gujarat द्वारा आयोजित की गई थी और आयोजन स्थल मातुश्री संदीपनी स्कूल, न्यू नारोदा, अहमदाबाद रहा।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) के आनंद जिला अध्यक्ष विपिन मिश्रा ने दोनों बाल प्रतिभाओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
