वाराणसी। ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि दीपावली प्रकाश के साथ ही सामाजिक एकता, हर्षोल्लास और आपसी मेल मिलाप का पर्व है। दीपावली हमारे अपनों को एक दूसरे के करीब लाने का भी त्यौहार है। क्योंकि हमारे अपने दूर होने के बाद भी इस त्यौहार पर अपने घर जरूर आते हैं, यह ऐसा त्यौहार है, जो अपनों के बीच की दूरी को समाप्त करता है। दिवाली जहां अपनों को समीप लाती है, वहीं जो लोग समयाभाव के कारण एक दूसरे से नहीं मिल पाते उनको भी मिला देती है। दिवाली पर सामाजिक मेलजोल और आपसी एकता को बढ़ाने की भावना से जगह-जगह सामाजिक संगठनों के द्वारा दीपावली मिलन के कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जो सामाजिक एकता और भाई चारे को बढ़ावा देने का काम करते हैं। इसके अलावा दिवाली के पर्व पर लोग एक दूसरे के घर जाकर शुभकामनाएं देते हैं। इसलिए कहा जा सकता है, कि दिवाली मात्र प्रकाश और पटाखे छोडने का त्यौहार नहीं बल्कि सभी को करीब लाने का भी त्यौहार है। दीपावली का पर्व मानव जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यही सकारात्मकता व्यक्ति के जीवन में तमाम प्रकार की खुशियों का संचार करती है।
सामाजिक एकता उल्लास और प्रकाश का पर्व दीपावली: अशोक विश्वकर्मा।
By -
October 12, 2025