वाराणसी भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) पर जूता फेंकने के शर्मनाक और निंदनीय प्रयास की घटना के खिलाफ भारी संख्या में इकट्ठा हुए आम आदमी पार्टी जनपद वाराणसी के कार्यकर्ताओं द्वारा, जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल के नेतृत्व में आज दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को जिला मुख्यालय कचहरी वाराणसी पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए *जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल ने कहा कि यह कृत्य न केवल देश के सर्वोच्च न्यायिक पद का घोर अपमान है, बल्कि यह भारत के संविधान, न्यायपालिका की स्वतंत्रता और बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा स्थापित संवैधानिक मूल्यों पर सीधा हमला है।
हमारा मानना है कि यह घटना एक सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा है, जिसके पीछे समाज में घृणा और विभाजन फैलाने वाली भाजपा BJP सरकार और उसकी मातृ संस्था RSS काम कर रही हैं। मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने का प्रयास करने वाले व्यक्ति ने खुलेआम टेलीविजन पर अपने कृत्य पर गर्व व्यक्त किया, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और कानून के शासन का खुला उल्लंघन है।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर CJI के खिलाफ अत्यंत अपमानजनक और घृणित सामग्री (जैसे कि गले में हांडी बांधने के पुराने,अपमानजनक चलन की याद दिलाने वाले वीडियो) फैलाई गई, जो स्पष्ट रूप से दलितों और पिछड़ों के सम्मान को ठेस पहुंचाने के इरादे से की गई।
यह देश के सर्वोच्च न्यायिक पद पर बैठे एक दलित के बेटे का जानबूझकर किया गया अपमान है, जिसे भाजपा (BJP) और उसके संरक्षण प्राप्त अराजक तत्वों द्वारा किया जा रहा है।
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए- *मनीष गुप्ता (प्रदेश प्रवक्ता ) ने कहा कि इस गंभीर संवैधानिक अपमान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार और उसके प्रमुख नेताओं की लंबी और संदिग्ध चुप्पी अत्यंत चिंताजनक है। जब सोशल मीडिया पर CJI के बारे में अमर्यादित टिप्पणी करने वाला अजीत भारती सार्वजनिक रूप से 'सरकार भी हमारी, सिस्टम भी हमारा' जैसे बयान देता है और इसके बाद उसे थाने से छुड़ाकर भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता अपने साथ ले गया जिससे यह स्पष्ट होता है कि इस नफरती कार्रवाई को मोदी सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है।
भाजपा सरकार की यह निष्क्रियता दर्शाती है कि वह जानबूझकर देश में जातिगत भेदभाव और संवैधानिक पदों के अपमान को बढ़ावा दे रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए- *प्रदेश सचिव किसान प्रकोष्ठ रामसूरत यादव ने कहा कि महामहीम राष्ट्रपति महोदय जी से हमारी मांग हैं कि आप संविधान की संरक्षक के रूप में तत्काल हस्तक्षेप करें और केंद्र सरकार को निम्नलिखित कार्रवाई करने का निर्देश दें कि मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने का प्रयास करने वाले शख्स को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी और न्यायिक कार्रवाई की जाए।
कार्यक्रम में जिला *मिडिया प्रभारी घनश्याम पाण्डेय ने कहा किमुख्य न्यायाधीश के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक वीडियो और टिप्पणियां करने वाले सभी व्यक्तियों और ट्विटर हैंडल्स की पहचान कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाएं। देश की न्यायपालिका और संवैधानिक पदों की गरिमा की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह के निंदनीय कृत्य दोहराए न जा सकें।कार्यक्रम में निम्न साथी शामिल हुए विनोद जायसवाल, रेखा जायसवाल,अब्दुल्लाह खान, घनश्याम पाण्डेय,गुलाब राठौड,अमर सिंह पटेल, कन्हैया लाल मिश्रा,राजेश वर्मा,सारदा टंडन,अखिलेश पाण्डेय, आर के उपाध्याय, प्रमोद श्रीवास्तव,डॉ अहिल्या, मोहिनी महेद्रु,सरोज शर्मा,आफताब आलम, राहुल द्विवेदी, जय किसन पटेल,विनोद महेद्रु, विकाश यादव, अरविन्द यादव,सतीश पटेल, राम बली, जियुत लाल,रमेश पटेल, रवि पटेल,अनिल कुमार मौर्या, आदि