वाराणसी आज महाबोधि इंटर कॉलेज, सारनाथ वाराणसी में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नोडल अध्यापिका श्रीमती विनीता चौबे और सदस्य अध्यापिका श्रीमती गुंजा श्रीवास्तव ने बालिकाओं को सारनाथ थाने का भ्रमण कराया।
थानाध्यक्ष महोदय ने बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, जैसे कि महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, पुलिस कंट्रोल रूम 112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 आदि। FIR लिखने और गिरफ्तारी के समय के नियमों के बारे में बताया गया, जिससे बालिकाओं को अपने अधिकारों के बारे में पता चला।साइबर क्राइम और धोखाधड़ी के बारे में विस्तार से चर्चा की गई और बालिकाओं को सचेत किया गया कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
थानाध्यक्ष महोदय ने बालिकाओं को अपने आसपास के वातावरण में होने वाली गतिविधियों के प्रति जागरूक रहने के लिए भी प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक करना था, ताकि वे अपने जीवन को सुरक्षित और आत्मविश्वास से जी सकें। इस भ्रमण से बालिकाओं को पुलिस और प्रशासन के कार्यप्रणाली के बारे में जानने का अवसर मिला और वे अपने अधिकारों के प्रति अधिक जागरूक हो सकीं।