मडियाहू पीजी कॉलेज छात्रों द्वारा सेवा पखवाड़ा जागरूकता रैली निकाली गई

बृज बिहारी दुबे
By -
जौनपुर मडियाहू पी.जी. कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा सेवा पखवाड़ा 2025 जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित है, के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने भव्य रैली निकालकर लोगों को देश प्रेम और भाईचारा बढ़ाने का संदेश दिया, मड़ियाहूं पी.जी. कॉलेज से चलकर यह रैली महात्मा गांधी तिराहा मडियाहू पहुंची जहां पी.जी. कॉलेज प्राचार्य प्रो0-
 एस.के. पाठक ,असिस्टेंट प्रोफेसर श्याम दत्त दुबे ,असिस्टेंट प्रोफेसर अरुण कुमार आदि द्वारा 2 अक्टूबर के अवसर पर गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया l
रैली मडियाहू नगर में भ्रमण करते हुए अंबेडकर तिराहे पर पहुंची जहां एन.सी.सी. के कैडेट प्राचार्य एवं प्राध्यापक को द्वारा अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया l पुन: वापस मडियाहू पीजी कॉलेज पहुंची जहां एक भव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्टी को संबोधित करते हुए पीजी कॉलेज प्राचार्य प्रोO एस.के. पाठक ने भारतीय संविधान के निर्माण में अंबेडकर जी के योगदान की चर्चा करते हुए संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालाl प्राचार्य महोदय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा हम अपने संविधान की रक्षा तभी कर सकते हैं जब हम राष्ट्र विरोधी समाज विरोधी स्वार्थी तत्वों को पहचाने देश विरोधी तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हम सब के अंदर देश प्रेम की भावना  होनी चाहिए हमारे समाज को तोड़ने वाले प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्र के लिए कलंक है हमें उन्हें समझना होगा और एकता की अद्भुत मिसाल पेश करनी होगी तभी हम अपने संविधान के मनसा को साकार कर पाएंगेl

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!