प्रभारी निरीक्षक मडियाहू अमित कुमार सिंह ने सर्राफा कारोबारी से की मुलाकात सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई

बृज बिहारी दुबे
By -
मड़ियाहूं /जौनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ  के निर्देशन में आगामी धनतेरस और दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए प्रभारी निरीक्षक मडियाहू अमित कुमार सिंह ने नगर के सर्राफा कारोबारी से संपर्क कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। 
   बताते चले कि प्रभारी निरीक्षक मडियाहू ने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ती भीड़ और लेनदेन के मद्देनजर अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है ,उन्होंने सुरक्षा के सभी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी की, तथा सीसीटीवी कैमरे को सुचार रूप से चलने के लिए सर्राफा व्यवसायियों से कहा । तथा आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन द्वारा पर्याप्त सुरक्षा का व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। 
प्रभारी निरीक्षक के इस प्रयास से सर्राफा व्यवसायियों में सुरक्षा की भावना और विश्वास को मजबूत बल मिला।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!