रुद्राक्ष में हुआ जुनैद कबीर की पुस्तक 'मिरर' का भव्य विमोचन

बृज बिहारी दुबे
By -

वाराणसी, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, सिगरा वाराणसी में आज पद्मश्री आदरणीय डॉ कमलाकर त्रिपाठी  के कर कमलों द्वारा साहित्यकार एवं लेखक जुनैद कबीर की पुस्तक 'मिरर' का भव्य विमोचन किया गया। निर्मल भागवत फाउंडेशन एवं कबीर फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह कार्यक्रम तीन सत्रों में विभाजित रहा। प्रथम सत्र में विमोचन का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य रूप से मुख्य अतिथि डा कमलाकर
त्रिपाठी, वरिष्ठ कवि आलोचक संपादक साहित्यकार, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व कुलपति आदरणीय सदानंद शाही पूर्व विभागाध्यक्ष, हिंदी विभाग, उदय प्रताप कॉलेज एवं काशी के सम्मानित एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ रामसुधार सिंह 
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विभाग के पूर्व प्राध्यापक एवं साहित्यकार डॉ बलिराज पांडे । राजेश काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग के प्राध्यापक एवं डीन आदरणीय प्रो एच पी माथुर।एवं पिलग्रिम्स पब्लिशिंग के डायरेक्टर सनातनी रामानंद तिवारी जी के साथ साथ उपस्थित अन्य गणमान्य अतिथियों के हाथों संपन्न हुआ।कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में पुस्तक पर परिचर्चा की गई जिसमें अधिवक्ता अब्दुल्ला खालिद, अंग्रेज़ी की शिक्षिका बीना राय, मनोविज्ञान की शोध छात्रा जिया खाने) एवं युवा समाजसेवी एवं लेखक रवि शेखर
इस सत्र का संयोजन किया आदरणीय डॉ रामसुधार सिंह ने। कार्यक्रम के अगले सत्र में जुनैद कबीर द्वारा लिखित दोहा को वरिष्ठ रंगकर्मी एवं गायक अजय रोशन  ने गाया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के इस सत्र में 'मिरर' की ही काशी को परिभाषित करती कविता 'ई हया रजा बनारस' पर एक नाटक का मंचन अजय रोशन एवं साथियों द्वारा किया गया।
अंत में मिरर के युवा लेखक जुनैद कबीर एवं युवा रंगकर्मी और शोधछात्रा अंशुप्रिया ने 'मिरर' की रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय मंच संचालक, कवि, साहित्यकार डॉ भारत भूषण एवं आकाशवाणी, वाराणसी की उद्घोषिका कवयित्री एवं लेखिका जगदीश्वरी चौबे ने किया।
आम जीवन में रोज़मर्रा की घटनाओं पर एक अद्भुत एवं अलग दृष्टि डालती यह पुस्तक यास्तव में आत्मा के लिए एक दर्पण है जो व्यक्ति के अंदर के बिम्ब उजागर कर उसे वास्तविकता के धरातल तक ले जाती है। जुनैद कबीर द्वारा लिखित यह पुस्तक सचमुच समाज के लिए एक दर्पण है जिसे हर वर्ग एवं उन के लोग पढ़ सकते हैं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के साहित्यकार, बुद्धिजीवी, रचनाकार, कवि, लेखक, पत्रकार, समाजसेवी के साथ ही बहुत से गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही जिसमें मुख्य रूप सेbआकाशवाणी याराणसी के पूर्व निदेशक एवं कार्यक्रम प्रमुख श्री राजेश गौतम , वरिष्ठ शिक्षक एवं कवि डा० कमालुद्दीन शेख, पूर्व विभागाध्यक्ष आंग्रेजी विभाग वसंत कन्या महाविद्यालय एवम  साहित्यकार डा अनुराधा बनर्जी वरिष्ठ रंगक‌र्मी राजेश्वर त्रिपाठी मुफ्ती जुनैद नॉमिनी राजकीय कोई सेंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमित श्रीवास्तव रामकृष्ण मिश्रा डॉक्टर भारत भूषण यादव मनोज यादव अधिवक्ता कोनिया, डॉ संध्या यादव संविदा यादव मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!