दैनिक राशिफल ०३ अक्टूबर २०२५ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 03-10-2025 शुक्रवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- आश्विन (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत आश्विन माह,
तिथि- एकादशी 18:32:28,  
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 17 आश्विन गते,
नक्षत्र- श्रवण 09:33:21, पश्चात-धनिष्ठा,
योग- धृति 21:44:43, 
करण- वाणिज् 06:57:16, पश्चात-विष्टिभद्र,
चंद्र- मकर 21:26:29, पश्चात-कुम्भ राशिगत,
सूर्य- कन्या राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:16:16, 
सूर्यास्त- 18:03:25,
दिन काल- 11:47:08, 
रात्री काल- 12:13:23,
चंद्रोदय- 15:46:20,
चंद्रास्त- 26:59:01*,
राहू काल- 10:41-12:10 अशुभ,
यम घंटा- 15:07-16:35 अशुभ,
अभिजित- 11:46-12:33 शुभ,
प्रदोष- 18:03-20:32 तक,
पंचक१- 21:26 से अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज एकादशी तिथि के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिये। चावल एवं साबूदाना खाना निषिद्ध है। इससे शरीर एवं धन की हानि होती है।
     
   !!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और बढ़ चढ़कर काम को कर पाएंगे। घर के रख रखाव में आप काफी आगे रह सकते हैं, मेहमानों के आगमन और बाहरी वस्तुओं की देखरेख में समय लगने वाला है। आस-पास के लोगों से मेल-जोल रहेगा। दिन थोड़ी भागदौड़ वाला हो सकता है। कार्यस्थल पर जितना हो सके आप उतना खुद को लोगों के साथ मिलकर आगे बढ़ने की कोशिश कर सकते हैं। कुछ मीटिंग और नई शुरुआत के लिए समय कब खत्म होगा पता भी नहीं चलेगा। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, व्यापार से जुड़े लोग बेहतर संपर्क बना सकते हैं जिससे फायदे की संभावना है। पैसों को लेकर भागदौड़ कई बार मन को परेशान कर देने वाली होगी। पारिवारिक जरूरत पर धन खर्च करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में गर्मजोशी बनी रहेगी। पार्टनर आपको सहयोग देगा, उनके साथ बिताया गया समय सुकून देगा। अविवाहित लोग किसी नए व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। आपकी ऊर्जा बनी रहेगी पर फिर भी दिन के अंत में थकावट हो सकती है। अधिक देर तक काम करते रहने के कारण सिरदर्द या आंखों में जलन महसूस हो सकती है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ वृष राशि :- आज के दिन आप अपने परिवार और निजी मामलों को लेकर व्यस्त रह सकते हैं। मन थोड़ा भावुक रहेगा, ऐसे में घर में किसी से बात करना बेहतर होगा बाहर से ज्यादा अपनों पर भरोसा बना के रखें। कुछ निर्णय लेने में सफल हों पर इसका अर्थ ये नहीं की हर बार सब कुछ कंट्रोल में रहे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात या बातचीत मन को हल्का कर सकती है। रूटीन काम पूरा करने का दिन है अगर हो सके तो लिस्ट बना कर काम-काज शुरू करें। नई जिम्मेदारी से बचें या उस पर पहले सोच-विचार करें। अगर आप किसी क्रिएटिव फील्ड में हैं, तो आपको अपनी कला दिखाने का अवसर मिल सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। बच्चों पर या सेहत या फिर घर से जुड़ी चीजों पर पैसे लगने का दिन है। किसी बड़ी खरीदारी का प्लान कुछ समय के लिए टालना पड़ सकता है। रिश्तों में थोड़ी इमोशनल अस्थिरता रह सकती है। साथी से किसी बात को लेकर असहमति हो सकती है, इसलिए शांति समझदारी से हालात संभाल लें। शारीरिक थकावट या नींद की कमी महसूस हो सकती है। खान-पान हल्का रखें और तली-भुनी चीजों से दूरी बनाएँ। शांति और ध्यान आपके लिए लाभदायक रहेगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - लेवेंडर है।

☀️ मिथुन राशि :- आज आपके दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी, रंग तो दोपहर के बाद से बदलता देखने को मिलेगा। कुछ नई जान-पहचान बना सकते हैं या किसी पुराने परिचित से मजेदार बातचीत हो सकती है। दिमाग चंचल रहेगा लेकिन इससे आपको नए मित्र भी मिलने वाले हैं। काम-काज में आप नई रणनीति अपनाने का प्रयास करेंगे और कुछ लोग आपके सुझावों को गंभीरता से लेंगे। जो लोग मीडिया, मार्केटिंग, या सेल्स में हैं उनके लिए दिन विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा कहा जा सकता है कोई छोटा लाभ, बोनस या अतिरिक्त आय का योग है। आप पैसों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में साथी के साथ रोमांटिक बातचीत या प्लानिंग हो सकती है। घर में कुछ कामों के होने से आकर्षण भी बढ़ सकता है। बहुत ज्यादा घुलना मिलना लोगों के साथ बातचीत या सोशल एक्टिविटी से मानसिक थकान हो सकती है। थोड़ा समय अकेले बिताएं ताकि दिमाग को भी आराम मिल सके। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गोल्डन है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपका मन थोड़ा भावुक रह सकता है, पुरानी यादें या कोई अधूरा संबंध मन में हलचल पैदा कर सकता है। घर के किसी सदस्य के साथ गहन बातचीत हो सकती है। किसी घरेलू जिम्मेदारी को लेकर दिन व्यस्त भी रह सकता है। कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लेना फायदेमंद रहेगा। आप जो सोच रहे हैं, वह अभी सबको समझ नहीं आएगा, इसलिए अपनी योजना पर अकेले काम करना बेहतर होगा। नौकरी बदलने या क्षेत्र में बदलाव की योजना है तो अभी विचार करें, जल्दबाजजी से बचें। पैसों की स्थिति स्थिर रहेगी, घर के खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या मरम्मत संबंधी खर्च संभव है। उधार देने से पहले सोच-विचार जरूर करें। भावनाओं में बहने से बचें किसी पुराने रिश्ते की याद सताएगी कोशिश करें कि वर्तमान पर ध्यान दें। विवाहित लोग किसी गलतफहमी को दूर करने में सफल होंगे। मानसिक थकान और नींद की कमी से शरीर बोझिल लग सकता है, इसलिए दिन की शुरुआत ध्यान या प्राणायाम से करें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - कॉफी है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन घर के काम के साथ साथ आपको कुछ बाहरी मामलों के लिए भी समय निकलना होगा। सोशली किसी मित्र के साथ आपकी मुलाकात अच्छी रहेगी। किसी खास व्यक्ति से चर्चा हो सकती है, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी। भाई बंधुओं के साथ जितना तालमेल रखेंगे उतना आपको ताकत देगा। व्यापार में आपकी राय और दृष्टिकोण की सराहना हो सकती है। टीम वर्क में सफलता मिलेगी और आप किसी जरूरी मीटिंग या प्रेजेंटेशन में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बिजनेस में साझेदारी से जुड़ा कोई निर्णय लिया जा सकता है। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। कुछ जरूरी खर्च सामने आ सकता है लेकिन आप पहले से तैयार रहेंगे। धन के लेन-देन में पारदर्शिता रखें। भविष्य के लिए निवेश की योजना बनाने का अच्छा समय है। रिश्तों में आप और आपका साथी एक-दूसरे की भावनाओं को अच्छी तरह समझ न पाएं तो दूरी रह सकती है जिसे दूर करने की जरूरत होगी। थोड़ी देर मेडिटेशन या संगीत सुनना आपके मूड को बेहतर बना सकता है। बच्चों के साथ कुछ फिटनेस के टिप्स शेयर होंगे। शुभांक - 6 और शुभ रंग - टर्कवाईस है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप अपने विश्वास में कुछ ज्यादा ही आगे रहेंगे, जिसके कारण दूसरों की बातों पर कम ही ध्यान देंगे। घर में कुछ बातें रख-रखाव को लेकर ज्यादा ही होने वाली है। कोई सोशल काम या भी खुद के ही किसी काम के चलते कहीं जाना पड़ सकता है। काम-काज में परेशानी रहेगी क्योंकि कुछ काम अधिक बढ़ सकते हैं। दूसरों की जिम्मेदारी को कुशलता से निभाने के लिए कमर कस लेने की जरूरत होगी। लीडरशिप रोल या टीम को मार्गदर्शन देने का मौका मिलेगा। व्यापारियों के लिए दिन मिला-जुला सा रह सकता है। फाइनेंस को लेकर फैसले नार्मल ही रहने वाले हैं, कोई रुकी हुई रकम वापस मिलने की संभावना है। खर्च पर नियंत्रण रखना आसान रहेगा। रिश्तों की बात करें तो अपने पार्टनर के लिए कुछ खास कर सकते हैं सरप्राइज या छोटा तोहफा दिन को खुशनुमा बना देगा। सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है। काम की अधिकता के चलते थकान रहने वाली है, कमर कंधे की स्थिति का विशेष ख्याल रखें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - मेजेंटा है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपके काम बेहतर रहेंगे और साथ ही आप काफी बातों में आगे रह सकते हैं, घर में छोटे बच्चों की तरफ अधिक देखरेख की जरूरत होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में बेहतर कर पाएंगे। छोटी-छोटी बातों पर जरूरत से अधिक सोचने की आदत हो सकती है। काम-काज में अपनी प्राथमिकताओं को लेकर स्पष्ट रहने की जरूरत होगी क्योंकि समय पर कौन सा काम पहले किया जाए इस बात की उलझन कुछ अधिक ही रहने वाली है। आपके काम में सहयोगियों की ओर से मदद मिल सकती है। दोस्तों के साथ काम से अलग अपने लिए समय निकालेंगे, बिजनेस से जुड़े लोग नई प्लानिंग में व्यस्त रहेंगे। घर परिवार में बजट के लिए आपको सोच-समझकर कदम बढ़ाने होंगे। कोई जरूरी घरेलू खरीदारी संभव है। स्थिर मुनाफे वाले विकल्पों के लिए समय उपयुक्त है। रिश्तों में बैलेंस कैसे बनायें इसकी फिक्र रहने दें क्योंकि दिन आपको अपने पर विचार करने का मौका दे रहा है, अकेले हैं तो किसी करीबी दोस्त के साथ जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी बस शरीर में जकड़न या नसों में खिंचाव का अनुभव हो सकता है। दांत या पेट से जुड़ी छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - स्यान है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। मन कई बातों को लेकर व्यस्त रह सकता है, जिससे किसी एक काम पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो सकता है। घर के किसी सदस्य से खुलकर बात करने की जरूरत होगी। काम को लेकर भी अनिश्चितता का माहौल रह सकता है, आप अपने विरोधियों के चलते समस्या का सामना कर सकते हैं। काम में कुछ बातों को लेकर अधिकारियों की ओर से मुश्किलें तो रहेंगी पर दिन ढलते ढलते स्थिति बेहतर होने लगेगी। पैसों को लेकर सोच-समझकर चलने की जरूरत है। इस दौरान पुरानी किस्तों को चुकाने का ख्याल रहे, कोई जरूरी भुगतान या देनदारी पूरी हो सकती है। लेन-देन में सतर्क रहें। अपने रिश्ते को लेकर मन में कुछ उलझन हो सकती है, साथी से साफ-साफ बात करें। किसी पुराने परिचित से जुड़ाव हो सकता है। आंखों या गले से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। समय पर आराम करें और ज्यादा मोबाइल या स्क्रीन देखने से बचें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - डार्क ग्रे है।

☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन अच्छा साबित हो सकता है। आप भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। परिवार में कोई छोटी यात्रा या घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। बच्चों से जुड़ी कोई खुशी मन को सुकून देगी। ऑफिस में काम को लेकर भागदौड़ रहेगी पुराने कामों को निपटाने और नई बातों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। जो साथ में काम करने वाले हैं उनके साथ जितना हो सके सहयोग बनाकर रखें। व्यवसाय में पुराने रुके काम पूरे होने के योग हैं। आय के स्रोत में बढ़ोत्तरी के कुछ संकेत तो मिल सकते हैं। कहीं से अतिरिक्त धन लाभ भी हो सकता है संपत्ति खरीदारी की प्लानिंग करना फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी, पार्टनर के साथ इमोशनल जुड़ाव मजबूत होगा। विवाहित लोग अपने रिश्ते को लेकर कोई अहम फैसला ले सकते हैं। मानसिक शांति की कमी रहेगी, पर एक्टिव रहते हुए अपने और अपने साथ के लोगों का काम करने में भी आगे होंगे। शुभांक - 2 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ मकर राशि :- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। अंदरूनी सोच और घरेलू कामों को कैसे पूरा किया जाए। आप किसी निजी विषय पर गहराई से विचार कर सकते हैं। किसी पुराने अनुभव से कुछ सीख मिल सकती है। गोपनीय बातें सामने आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आप गंभीरता और रणनीति के साथ आगे बढ़ेंगे। किसी जटिल काम को अकेले न करें, टीम से मदद लेना फायदेमंद होगा। सरकारी काम या पेपरवर्क से जुड़ी कोई रुकावट दूर हो सकती है। कोई बड़ा खर्च खुद पर ज्यादा दिखाई देता है, किसी से उधार लिया था तो उसे चुकाने की बात हो सकती है। आप प्यार के मामले में अपने पार्टनर की बातों को गंभीरता से सुनेंगे और इमोशनल रूप से जुड़ाव महसूस करेंगे। विवाहित लोगों के लिए दिन सामान्य है। सेहत के लिहाज से दिन मिला-जुला ही रहेगा। तेज मिर्च मसाले या बाहर का खाना टालें। बाहर टहलना नेचर के साथ समय बिताना मन को शांति देने वाला होगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - इंडिगो ब्लू है। 

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपके अंदर उत्साह और आत्मविश्वास रहेगा। कोई नई योजना मन में आएगी और आप उसे लेकर काफी सक्रिय हो सकते हैं। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर एक्टिव रहेंगे। किसी सामाजिक गतिविधि में व्यस्त रहने और उसमें भागीदारी का समय होगा। काम के सिलसिले में नए लोगों से मेल-जोल रहेगा। कुछ बातें आपको सुनने को भी मिल सकती हैँ। आप किसी वरिष्ठ से प्रेरित हो सकते हैं या मार्गदर्शन मिलेगा। खुद का व्यवसाय करने वालों को विस्तार या साझेदारी का विचार आएगा। कोई रुकी हुई रकम मिलने की संभावना है। बीमा, निवेश, या सेविंग्स से जुड़ा निर्णय लेने के लिए दिन नार्मल ही रहने वाला है। प्रेम जीवन में खुलेपन की जरूरत होगी और एक-दूसरे के नजदीक आने का अवसर मिलेगा। अविवाहित लोग कोई रिश्ता देख सकते हैं। सुबह हल्की एक्सरसाइज और दिनभर पर्याप्त पानी पीते रहें। यात्रा कर रहे हैं तो खान-पान पर ध्यान दें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप काम में कुछ लापरवाही या लेट होने की स्थिति को देख सकते हैं। आस पास को लेकर पूरी तरह सजग रहेंगे। कोई लंबित कार्य पूरा हो सकता है। घर और काम के बीच बेहतर संतुलन बन पाएगा। अपने फैसलों पर भरोसा रखें परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। काम को लेकर अनुशासन और समयबद्धता आपको दूसरों से अलग बना सकती है इसलिए इन बातों का ख्याल रखें। अपने साथ में काम कर रहे लोगों से कुछ मदद मिल सकती है। कोई पुराना प्रोजेक्ट दोबारा शुरू करने का मौका मिलेगा। जो लोग सरकारी सेवा या तकनीकी क्षेत्र में हैं, उनके लिए दिन सकारात्मक है। पैसों को लेकर आप थोड़ा सचेत रहेंगे और खर्चों में कटौती की कोशिश करेंगे। भुगतान को पूरा करने के लिए अपने पास मनी मैनेजमेंट अच्छा रखें। रिश्तों में स्थिरता और परिपक्वता रहेगी। साथी से जुड़ी किसी चिंता का हल निकल सकता है। अविवाहित लोगों के लिए किसी पुराने जान-पहचान वाले से जुड़ाव बनने का योग है। पैरों या घुटनों में हल्की अकड़न हो सकती है। काम के बीच-बीच में शरीर को आराम देना जरूरी रहेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - लाल है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!