शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- कार्तिक (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत आश्विन माह,
तिथि- दशमी 10:34:54, पश्चात-एकादशी,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 30 आश्विन गते,
नक्षत्र- आश्लेषा 12:41:09, पश्चात-मघा,
योग- शुभ 26:09:35*,
करण- विष्टिभद्र 10:34:54, पश्चात-बव,
चंद्र- कर्क 12:41:09, पश्चात-सिंह राशिगत,
सूर्य- कन्या राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:23:39,
सूर्यास्त- 17:49:07,
दिन काल- 11:25:27,
रात्री काल- 12:35:09,
चंद्रास्त- 15:07:45,
चंद्रोदय- 26:27:32*,
राहू काल- 13:32-14:58, अशुभ,
यम घंटा- 04:24-07:49 अशुभ,
अभिजित- 11:44-12:29 शुभ,
प्रदोष- 17:49-20:22 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।
!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आप संभल कर रहें, बच्चों की ओर से परेशानी रह सकती है। छात्रों के लिए दिन एकाग्रता की कमी और कंपटीशन में काफी कठोरता दे सकता है। घरेलू मामलों में सजग रहें, और जो काम हो उसे शांति से पूरा करने की करें कोशिश। काम में अपनी पकड़ मजबूत रखें। एक साथ कुछ अधिक कामों को करने के लिए तैयार रहें। आपकी मेहनत और सटीकता पर अधिकारियों के अलावा साथ में काम कर रहे लोगों की भी नजर रहेगी। आप बचत और इन्वेस्टमेंट के बारे में कुछ अहम फैसले लेना अगर चाह रहे हैं तो बाजार के रुख पर कड़ी निगाह बना कर रहें, काफी फेरबदल का दिन हो सकता है। लव लाइफ में रिश्तों में कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन समय के साथ यह आसानी से सुलझ सकता है। पार्टनर के साथ शांति से रहें और अगर बात न हो तो कोई नहीं जरा समय गुजर जाने देना भी अच्छा होता है। सेहत की स्थिति कुछ मिले जुले असर वाली है, थोड़ी देर के लिए खुद को आराम देने की कोशिश करें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ वृष राशि :- आज आपका दिन सोच विचार करते हुए काम करने का होगा। मानसिक रूप से कुछ उलझनें रह सकती हैं। परिवार या मित्रों से छोटी मोटी कहासुनी होने की संभावना है इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। छात्रों को एकाग्रता बनाकर रखने की जरूरत है। काम के लिहाज से दिन कुछ मामलों में असंतुष्टि देने वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आप अपने व्यवहार और धैर्य से स्थिति को संभाल सकते हैं। अधूरे काम पूरे करने पर जोर दें और किसी भी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले सोच-विचार करें। आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य है पुराने निवेश से कुछ लाभ की संभावना बन सकती है। किसी को उधार देने से पहले भरोसा जरूर कर लें। दांपत्य जीवन में थोड़ी नोंकझोंक संभव है, जितना हो सके खुद को शांत रखें, कुछ लोगों से कोई खबर मिल सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें, खासकर गले और गर्दन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। गर्म पानी और हल्का भोजन बेहतर रहेगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, पर ध्यान रखें कि जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं। परिवार से जुड़ी कोई चिंता आपको व्यस्त रख सकती है। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है ध्यान केंद्रित रहेगा। आप अपने काम को बेहतरीन ढंग से पेश कर सकते हैं। इंटरव्यू या मीटिंग्स में आत्मविश्वास रहेगा, वर्क प्लेस में काम करने का अच्छा मौका मिलेगा बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। इनकम के नए स्रोत खुल सकते हैं, बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करने का अच्छा समय है, लेकिन बिना रिसर्च के कोई बड़ा निर्णय न लें। प्रेम संबंधों में नयापन लाने के लिए कुछ अलग करना चाहेंगे लेकिन अभी जल्दबाजी न करें। भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करने की जरूरत है। पुरानी कोई परेशानी अब कम होती दिख सकती है, मेडिटेशन को ध्यान से करें कोई गलत पोस्चर परेशानी दे सकता है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपका मन थोड़ा व्याकुल रह सकता है। निजी जीवन में कोई निर्णय लेना कठिन लग सकता है। परिवार या भावनात्मक रिश्तों में उलझन बनी रह सकती है, धैर्य से काम लें। छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी ध्यान बंट सकता है। काम को लेकर अचानक कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखें, वरना काम में देरी हो सकती है। वरिष्ठों से सलाह लेकर ही कोई बड़ा कदम उठाने से मदद मिलेगी। पैसों के मामलों में सतर्क रहना जरूरी है। किसी भी तरह की बड़ी खरीदारी या इन्वेस्टमेंट से बचें। पैसों से जुड़ा कोई पुराना मामला फिर से सामने आ सकता है। लव लाइफ में भावनाएं बहुत अधिक हावी हो सकती हैं, जिससे रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है। साथी से खुलकर बातचीत करें और गलतफहमियों को बढ़ने न दें। मानसिक तनाव से शरीर पर असर पड़ सकता है, नींद पूरी न होने से थकावट महसूस हो सकती है। थोड़ी देर ध्यान या वॉक करना लाभदायक रहेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आत्मविश्वास और जोश दोनों ही आपके साथ रहेंगे। कुछ नया शुरू करने की सोच सकते हैं और पुराने अटके काम भी पूरे होने की संभावना है। छात्रों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा, पढ़ाई में मन लगेगा। करियर में नई दिशा मिलने के संकेत हैं, ऑफिस में आपकी नेतृत्व क्षमता की परीक्षा भी होने का समय बन रहा है। सरकारी प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका अहम हो सकती है। बिजनेस में दिन उथल पुथल रहेगी। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है या कोई पुराना कर्ज वापस आने की उम्मीद है। निवेश करने से पहले सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा। अविवाहितों को कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। दिन रिश्तों को और गहरा बनाने का है। सेहत अच्छी रहेगी, ऊर्जा बनी रहेगी। नियमित व्यायाम और संतुलित भोजन आपके दिन को और बेहतर बना सकता है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपको व्यस्तता अधिक रह सकती है, आप अपने कामों को व्यवस्थित रूप से करने में सक्षम रहेंगे। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें, वरना मन व्यथित हो सकता है। छात्रों के लिए यह समय गंभीरता से पढ़ाई करने का है। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी, आपको किसी महत्वपूर्ण मीटिंग या प्रेजेंटेशन में अपनी क्षमताएं दिखाने का मौका मिल सकता है। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। बिजनेस में नई डील पर बात हो सकती है। धन से जुड़ी परिस्थितियां स्थिर रहेंगी, खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा और किसी पुराने निवेश से लाभ भी मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी, पार्टनर से समय मिलने की उम्मीद है, किसी बात को लेकर मतभेद हो भी जाए तो बातचीत से हल निकालने में समय लगेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा पाचन तंत्र को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। गरिष्ठ भोजन से बचें और पानी अधिक पिएं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पीच है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपकी फैसले लेने की क्षमता मजबूत रहने वाली है। सामाजिक दायरे में आपकी पहचान बढ़ सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। ऑफिस में आपकी योजनाएं सफल होंगी, लेकिन टीम वर्क में आपको शायद पीछे कर दिया जाए तो परेशान न हों, बातें धीरे धीरे आगे बढ़ सकती है। आपके काम से ही अधिकारियों का भरोसा बेहतर रहेगा। व्यवसाय में कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। इनकम के नए स्रोत बन सकते हैं पुराने लेन-देन को लेकर थोड़ा सजग रहें, बजट प्लानिंग पर ध्यान देने का समय है। प्यार के मामलों में दिन खुशनुमा है जो अकेले हैं उन्हें कोई अच्छा साथी मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के लिए भी दिन रिश्तों को मजबूत करने वाला है। सेहत मिले जुले असर वाली आंखों या स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है तो सतर्क रहें। नियमित दिनचर्या का पालन करें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप थोड़ा हटकर सोचेंगे और अपने कार्यों में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों में मस्ती के साथ अनबन भी रहेगी। दिन थोड़ा संतुलन बनाए रखने का है, खासकर अपने व्यक्तिगत और काम को लेकर। करियर में नए विचारों की बात करें तो दिन आपके लिए लाभकारी हो सकता है। आप किसी नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं तो अपनी कड़ी मेहनत से सफलता पा सकते हैं। टीमवर्क की अहमियत समझें, क्योंकि साथ काम करने से परिणाम बेहतर होंगे। धन के मामलों में थोड़ा ध्यान रखना होगा, खर्च बढ़ सकते हैं। सावधानी बरतें और फिजूलखर्ची से बचें। अचानक लाभ मिलने के भी संकेत हैं। रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है, पार्टनर के साथ मिलकर काम करें जिससे स्थिति आपके लिए बेहतर काम कर सकती है। मानसिक थकान हो सकती है खुद के लिए समय निकालें, शांति को प्राथमिकता दें ताकि आप और बेहतर महसूस कर सकें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आप अपनी इच्छा के चलते दूसरों के साथ परेशान हो सकते हैं, व्यक्तिगत संतुलन बनाए रखने का रहेगा। जब आप अपने व्यक्तिगत और परिवार में सामंजस्य बनाने की कोशिश करेंगे तो स्थिति मुश्किल हो सकती है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए धैर्य बनाए रखें। आपको किसी योजना पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता होगी। नए विचार और क्रिएटिव कामों में नई दिशा मिल सकती है। कार्य में अनुशासन रखें और अपने काम में सतर्कता से काम लें। धन की स्थिति सामान्य रहने के संकेत हैं, किसी बड़े खर्चे से बचने के लिए आपको अपनी प्राथमिकताओं को सही से तय करने की जरूरत है। छोटी-बड़ी बचत योजनाओं पर ध्यान दें। लव लाइफ में दिलचस्पी तो बहुत ज्यादा रह सकती है अगर आप रिश्ते में हैं, तो अपने पार्टनर के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताने पर ध्यान दें। सेहत के मामले में ध्यान रखें कि मानसिक स्थिति का शारीरिक स्वास्थ्य पर गहरा असर हो सकता है। अपनी दिनचर्या में थोड़ी एक्सरसाइज भी अच्छी रहेगी। शुभांक - 8 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन खुशनुमा हो सकता है। काम में तेजी रहेगी और कई अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। किसी मित्र या परिचित से मुलाकात हो सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के मामले में दिन आपके लिए काफी व्यस्तता को बढ़ाने वाला है। वरिष्ठों से भी कुछ नए मामले और बातें विचार देखने को मिल सकते हैं। बिजनेस के मामले में दिन मिले जुले असर देने वाला होगा। धन लाभ का योग है पैसों को लेकर कोई अटका मामला सुलझ सकता है। इस समय शेयर मार्किट को लेकर ज्यादा उत्सुक रहना अनुकूल न भी लगे तो ध्यान रखें। लव लाइफ में मधुरता रह सकती है, साथी से सहयोग मिलेगा। अविवाहित लोगों को प्रस्ताव मिल सकता है काफी कुछ नया रहेगा। पुराने रोगों में राहत मिलेगी बाहर का भोजन टालें और ताजा खाना खाएं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन काम-काज में व्यस्तता भरा रहेगा। कोई नया विचार मन में आएगा, जिसे लेकर आप गंभीर हो सकते हैं। घर-परिवार में शांति बनी रहेगी, लेकिन किसी बुजुर्ग सदस्य की तबीयत पर ध्यान देना पड़ सकता है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है, कोई अधूरा प्रोजेक्ट पूरा होने की संभावना है। सहकर्मियों से मदद मिलेगी, अगर हो सके व्यवसाय में पुराने ग्राहक से संपर्क दोबारा हो सकता है। पैसों की स्थिति स्थिर रहेगी, किसी ज़रूरी चीज पर खर्च करना पड़ सकता है। पहले किसी अनुभवी से सलाह लेना ठीक रहेगा। रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, साथी की कोई बात दिल को छू सकती है। विवाहित लोग परिवार को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। शरीर थका-थका महसूस कर सकता है। खान-पान और नींद का पूरा ध्यान रखें। घुटनों या कमर में हल्का दर्द हो सकता है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन थोड़ा उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। मन कई बातों को लेकर व्यस्त रह सकता है, जिससे किसी एक काम पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो सकता है। घर के किसी सदस्य से खुलकर बात करने की जरूरत होगी। काम के मामले में आपकी सोच और कार्य की शैली की प्रशंसा होगी। किसी पुराने सहकर्मी से विचार-विमर्श फायदेमंद रहेगा काम को लेकर नया बदलाव हो सकता है। कारोबार के मामले में स्थिति कुछ मिले जुले असर होगी। पैसों को लेकर सोच-समझ कर चलने की जरूरत है, कोई जरूरी भुगतान या देनदारी पूरी हो सकती है। लव लाइफ में अपने रिश्ते को लेकर मन में कुछ उलझन हो सकती है इसलिए साथी से साफ साफ बात करें। जो अकेले हैं उन लोगों को किसी पुराने परिचित से जुड़ाव हो सकता है। आंखों या गले से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है, समय पर आराम करें और अधिक मोबाइल या स्क्रीन देखने से बचें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - लाल है।
