सिंदरी डोंमगढ़ खाली नहीं होगा, मैं हमेशा डोमगढ वासियों के साथ हूं: संतोष चौधरी

बृज बिहारी दुबे
By -
( रिपोर्ट प्रेम प्रकाश शर्मा )

सिंदरी, धनबाद ।बुधवार को डोमगढ़ के डीएल दुर्गा मंदिर में आम बैठक का आयोजन किया गया। पिछले कुछ दिन पहले सिन्दरी के युवाओं के नेतृत्व में फर्टिलाइजर वर्कर्स यूनियन सह धनबाद जिला कांग्रेस महामंत्री संतोष चौधरी के नेतृत्व में  बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनुप सिंह से मिलकर डोमगढ़ के आवास के मुद्दों पर मुलाकात किया था और बताया गया था की केटीएमपीएल तासरा प्रोजेक्ट के द्वारा डोमगढ आवासीय स्थानों पर डम्प यार्ड बनाया जा रहा है जबकि एफसीआईएल के पास पर्याप्त जमीन हैं फिर भी आवासीय क्वार्टर को डम्प यार्ड बनाया जा रहा है। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पूर्व कांग्रेस सांसद प्रत्याशी श्रीमती अनुपमा सिंह  ने धनबाद उपायुक्त  से बात कर डम्पींग पर रोक लगवा दिया गया है। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के महामंत्री  संतोष चौधरी  ने कहा की किसी भी हाल में डोमगढ़ खाली नहीं होने दिया जाएगा मैं हमेशा डोमगढ़ वासियों के साथ हूं। कार्यक्रम में संजय राय, समसूदीन खान, सोनू सिंह, सज्जू जी, वसीम अहमद, विदेशी सिंह, रासबिहारी सिंह, मनिस्टर यादव, सहदेव साह, दिलिप मिश्रा, विक्की, सतपाल सिंह, राहुल बाऊरी, सपना देवी, गंगा देवी आदि सैकड़ों महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!