(रिपोर्ट सत्यदेव पांडे )
ओबरा/ सोनभद्र/ पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में दिनांक 15/16.10.2025 की रात्रि को थाना ओबरा पुलिस द्वारा आगामी पर्व दिवाली/छठ पूजा के दृष्टिगत अवैध पटाखा कि दुकान व भंडारण कि चेकिंग कि जा रही थी कि मुखबिरी सुचना पर मिन्टु कुमार गोयल पुत्र स्व0 हेमराज गोयल निवासी सिनेमा रोड चूरी गली थाना ओबरा, हालपता आर.के. एजेंसी डाला रोड गजराज नगर थाना ओबरा जनपद सोनभद्र के गोदाम (आर.के. एजेंसी गजराज नगर थाना ओबरा) में थाना ओबरा पुलिस द्वारा दबिश दिया गया जहाँ से कुल 05 पेटियों व 02 बोरीयों में करीब 90 किग्रा भिन्न-भिन्न प्रकार के अवैध पटाखा (कीमत करीब 02,85,000/- रुपये) का अवैध पटाखा बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0 236/2025 धारा 9ख(1)ख विस्फोटक अधिनियम 1884 बनाम मिन्टु कुमार गोयल पुत्र स्व0 भीमराज गोयल के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*वांछित अभियुक्त का विवरणः-*
मिन्टु कुमार गोयल पुत्र स्व0 हेमराज गोयल निवासी सिनेमा रोड चूरी गली थाना ओबरा, हालपता आर.के. एजेंसी डाला रोड गजराज नगर थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ।
*बरामदगी का विवरण-*
अभियुक्त के पास से कुल 05 पेटियों व 02 बोरीयों में करीब 90 किग्रा अवैध पटाखा (कीमत करीब 02,85,000/- रुपये) बरामद।
*बरामदगी करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण का विवरण –*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री विजय कुमार चौरसिया थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
2.उ0नि0 विष्णूप्रभा सिंह चौकी प्रभारी कस्बा थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 प्रवीण राम थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 नीरज राय थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
5. का0 यशवंत सरोज थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
