चोपन में चलाए गए अभियान के तहत चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

बृज बिहारी दुबे
By -

(रिपोर्ट सत्यदेव पांडे )

चोपन /सोनभद्र/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र,  अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में जनपद सोनभद्र में चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस ने आज दिनांक 16.10.2025 को ग्राम सिन्दुरिया, थाना चोपन से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

*गिरफ्तार अभियुक्त:*
1.रामजी पुत्र शोभा, निवासी सिन्दुरिया, थाना चोपन, उम्र करीब 58 वर्ष
2.संत कुमार उर्फ झोटल पुत्र शिवकुमार, निवासी सिन्दुरिया, थाना चोपन, उम्र करीब 19 वर्ष
3.गिरिजा पुत्र इशरी, निवासी सिन्दुरिया, थाना चोपन, उम्र करीब 47 वर्ष

*वांछित अभियुक्त:*
महेश उर्फ लल्लर पुत्र प्रहलाद, ग्राम सिन्दुरिया, थाना चोपन
अजय पुत्र पन्नालाल, ग्राम सिन्दुरिया, थाना चोपन
लल्ला पुत्र अज्ञात, ग्राम सिन्दुरिया, थाना चोपन

*बरामदगी का विवरण:*
चोरी की 10 बण्डल लोहे की सरिया, कुल वजन 05 कुन्तल

*गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:*
उ0नि0 श्यामदेव यादव, थाना चोपन
हे0का0 अजय यादव, थाना चोपन
हे0का0 विश्म्भर राय, थाना चोपन
हे0का0 आशीष सिंह, थाना चोपन

*गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है और चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण हेतु थाना चोपन पुलिस सतत प्रयासरत है।*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!