वाराणसी हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती एवं भारतेन्दु हरिश्चंद्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ | शिविर में श्री शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय , कबीर चौरा वाराणसी से डॉक्टर इरा त्रिपाठी, डॉ. राहुल कुमार, डा. राकेश कुमार, डा. आनंद देब पाठक, डॉ. ए. पी यादव उपस्थित रहें| डॉक्टर इरा त्रिपाठी ने मानसिक अवसाद के कारणों एवं इसके निवारण पर प्रकाश डाला | डॉ. आनंद देव ने छात्राओं को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य की आवश्यकता ,संतुलित जीवन शैली के बारें में संबोधित किया |इस अवसर पर छात्राओं द्वारा मानसिक स्वास्थ्य सलाहकार से समस्याओं को बताते हुए निवारण के टिप्स लिए | 100 से ज्यादा छात्राओं ने रक्त परीक्षण कराया |
कार्यक्रम के दौरान श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय की टीम , उप प्राचार्य प्रो. विश्वनाथ वर्मा, मिशन शक्ति के सदस्य डॉ शिवानंद यादव, डॉ. सोनल सिंह, श्रीमती निधि, देवयानी बरनवाल, सुश्री गरिमा सिंह, डॉ पूर्णिमा पाल , डॉ पूजा वर्मा, उपस्थित रहे| कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति की संयोजक प्रो. वंदना पाण्डेय ने एवं धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजक श्रीमती प्रज्ञा ओझा ने किया |
