वाराणसी :- श्री रामजानकी राधाकृष्ण सत्संग समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री रामचरित मानस सम्मेलन एवं नवाहन पारायण महायज्ञ के सातवे दिन 14 अक्टूबर मंगलवार क़ो चौकाघाट स्थित श्री रामजानकी मंदिर प्रांगण में 11भूदेवो द्वरा अरुण कुमार झा के आचार्यातत्व में सस्वर रामायण पाठ का आयोजन हुआ | पाठ के ही क्रम में सातवे विश्राम के अनुसार अच्युतानन्द पाठक एवं शिवाकान्त मिश्रा ने प्रसंगनुसार किषकिन्धा में लक्ष्मण साहित राम का हनुमान से मिलन,सुग्रीव से राम की मित्रता,बाली बध, सीताजी की खोज के लिये बन्दरों का प्रस्थान, हनुमान जामवन्त संवाद पर विस्तार से चर्चा की गयी |
प्रातः 11 भूदेवो द्वारा सुन्दर काण्ड के संगीतमय गायन के उपलक्ष्य में यजमानों ने ब्राम्हणों को फल,मिष्ठान सहित दक्षिणा और प्रसाद का वितरण किया गया | यज्ञाचार्य मनोज कुमार पाण्डेय के मार्ग दर्शन में सभी अनुष्ठान सम्पन्न हुआ |
रामायण पाठ में मुख्य रुप से आयोजक अरुण कुमार रौनियार, लखन पटेल,पवन कुमार पाण्डेय (पुजारी), दिलिप गुप्ता,कृष्णा पाण्डेय सहित भक्तगण उपस्थित थे ||
