आज दिनांक 14 अक्टूबर25 को बाल कल्याण समिति जिला सिंगरौली द्वारा गायत्री बालिका गृह (अमृता सेवा संस्थान विन्ध्यनगर ) नवजीवनविहार का निरीक्षण कर संचालिका श्रीमती मंजू सिंहजी को बालिका गृह संचालन हेतु JJ ACT किशोर न्याय अधिनियम बालकों के देखरेख संरक्षण पालन पोषण 2015,आदर्श नियम 2016 संशोधित 2022 के रूल प्रारूप 46 के तहत निर्देशित किया गया ताकि बलहित सर्वोपरि को दृष्टिगत रखते हुए बच्चियों का भविष्य सुरक्षित रह सके।
व उनका हित प्रभावित न हो और उक्त बच्चियों का सर्वोत्तम एवं सर्वांगीण विकास परिलक्षित हो।
निरीक्षण के दौरान बाल कल्याण समिति जिला सिंगरौली के अध्यक्ष डॉ आर डी पाण्डेय(स्वयं) व सभी सदस्य एड.देवधर शर्माजी,श्रीमती पूनम मिश्राजी,श्रीमती पूनम त्रिपाठीजी व पाक्सो के सपोर्ट पर्सन विनोद सिंहजी व उक्त बालिका गृह की संचालिका मंजू सिंह व सेवायुक्त प्रीति सिंह,सरिता कुशवाहा उपस्थित रहीं।
