नई दिल्ली, यमुना खदर क्षेत्र में आई भयानक बाढ़ ने सैकड़ों परिवारों का सबकुछ छीन लिया। घर ढह गए, बच्चों की पढ़ाई रुक गई और लोग सड़कों पर रहने को मजबूर हो गए। ऐसे मुश्किल समय में Help in Humanity Trust ने आगे आकर पीड़ितों को राहत और उम्मीद दी।
ट्रस्ट ने न केवल प्रभावित परिवारों को भोजन और राहत सामग्री उपलब्ध कराई, बल्कि बच्चों की शिक्षा बाधित न हो, इसके लिए शैक्षिक किट्स (कॉपी, किताबें, बैग और स्टेशनरी) भी वितरित कीं। इसके अलावा, जलस्तर घटने के बाद कई परिवारों के घरों के पुनर्निर्माण में भी मदद की गई।
इस अभियान में ट्रस्ट की टीम के वॉलंटियर्स – Ms. Laxmi Kalwat, Ms. Avantika, Ms. Asmi और Mr. Rishi, MS. Diya, Ms. Muskan – ने हर कैंप में बहुत ज्यादा मेहनत की और अपनी पूरी ऊर्जा झोंक दी। उनके समर्पण ने इस राहत कार्य को सफल और प्रभावशाली बनाया।
ट्रस्ट के संस्थापक Mr. Rajesh Kumar और Mr. Shoumo Paul ने स्वयं बाढ़ग्रस्त इलाकों में जाकर राहत कार्य का नेतृत्व किया। स्थानीय गार्जियन Mr. Dev और Ms. Meena की मदद से ट्रस्ट ने बाढ़ में फंसे कई पशुओं (कुत्तों और गायों) को भी सुरक्षित रेस्क्यू किया।
Help in Humanity Trust का यह प्रयास सिर्फ राहत पहुँचाने का कार्य नहीं है, बल्कि एक सशक्त संदेश है – “आपदा के समय मानवता ही सबसे बड़ा सहारा है।”
📌 संपर्क विवरण:
Help in Humanity Trust
C-5/6, न्यू अशोक नगर, दिल्ली – 110096
📞 हेल्पलाइन: 7701996097
✉️ contact@helpinhumanity.org
| info@helpinhumanity.org
🌐 www.helpinhumanity.org
