सिंदरी एच यू आर एल ने एशियन जलान अस्पताल धनबाद और एच यू आर एल के विशेषज्ञ डाक्टरों के टीम से रक्त दान शिविर और निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन सिंदरी नगर निगम कार्यालय में आयोजित किया

बृज बिहारी दुबे
By -
            (  रिपोर्ट प्रेम प्रकाश शर्मा )
सिंदरी/ धनबाद। स्वच्छता ही सेवा और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार 2025- अभियान के अंतर्गत हिंदुस्तान उर्वरक राजस्थान लिमिटेड ( एच यू आर एल) ने एशियन जलान मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल धनबाद एवं एच यू आर एल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के सहयोग से नगर निगम कार्यालय सिंदरी में मंगलवार को रक्तदान शिविर व निशुल्क स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन एच यू आर एल के(बी यू एच) गौतम माजी ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर 
किया।  इस कार्यक्रम में एच यू आर एल के नियमित, आउटसोर्सिंग कर्मचारी, सिंदरी नगर निगम के कर्मचारी और सिंदरी शहर के स्थानीय समुदाय के 100 से अधिक लोगों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क जांच करवाई और परामर्श लिया।शिविर में 29 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। एच यू आर एल- एचआर हेड विक्रांत कुमार की शिवर आयोजन कराने में विशेष भूमिका रही।  एच यू आर एल मेडिकल ऑफिसर डा० जयेश प्रसाद ने बताया कि शिविर का उद्देश्य महिलाओं और परिवारों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना  इसके साथ  रक्तदान द्वारा जीवन रक्षक कार्य में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना था। स्वस्थ और स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता के तहत उपस्थित सभी लोगों को हैंड वॉश की बोतले वितरित की गई। कार्यक्रम के  आयोजनकर्ताओं में एच यू आर एल एच आर सीनियर मैनेजर आशुतोष चंदन, असिस्टेंट मैनेजर मंसूर जैन, डा० जयेश प्रसाद मेडिकल ऑफिसर, डॉ दीपक कुमार मेडिकल ऑफिसर, नगर निगम सिटी मैनेजर विकास चंद्र के साथ ब्लड बैंक इंचार्ज बलबीर कुमार एवं डॉ० सुधांशु,अभिषेक राज, सोनू राम, अमित महतो, रंजनी कुमारी, मुसाफिर रहमान ,सईद अंसारी मेडिकल टीम के सदस्य थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!