जल समस्या को लेकर सिंदरी बस्ती के ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी

बृज बिहारी दुबे
By -
           ( रिपोर्ट प्रेम प्रकाश शर्मा )
सिंदरी /धनबाद। मंगलवार को सिंदरी डोंमगढ स्थित उत्क्रमित विद्यालय के समीप सिंदरी बस्ती के ग्रामीणों ने बैठक का आयोजन किया। जिसमें बताया गया कि पिछले कई दशकों से गांव   मे पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं से ग्रामीणों को वंचित रखा गया है जबकि आजादी उपरांत उन्होंने एफसीआईएल खाद कारखाने को स्थापित करने के लिए उन्होंने अपनी भूमि दी है। कई बार उन्हें प्रशासन से आश्वासन मिला है,मगर वह कागजों में सिमटा रह गया है। अधिकारी आते हैं और उन्हें आश्वासन देकर चले जाते हैं। बैठक में सर्वस्वमती से निर्णय  लिया गया कि सिंदरी बस्ती के ग्रामीण 26 सितंबर से सिंदरी पंप हाउस में अनिश्चितकाल के लिए धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे यदि सरकार द्वारा इस पर अवधि के पहले सकारात्मक जवाब नहीं मिल जाता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!