श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा थाना सदर बाजार एवं महिला थाना पुलिस के साथ थाना सदर बाजार क्षेत्र मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थलों व प्रमुख मंदिरों के आसपास पैदल गश्त की गयी।*
*शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश गश्त का उद्देश्य मंदिरों व आस-पास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की गहन जाँच
स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना को प्रबल करना
शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना
अफवाह फैलाने/अराजकता फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखना
*गश्त के दौरान आमजन से वार्ता कर उन्हें शांति बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया तथा यह अपील की गई कि—*
किसी भी संदिग्ध गतिविधि/सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
दुकानदारों एवं नागरिकों को सीसीटीवी कैमरे व अन्य सुरक्षा उपाय अपनाने हेतु जागरूक किया गया।
जनपद पुलिस पूरी मुस्तैदी से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट राहुल गुप्ता
