जय मां दुर्गा मित्र मंडल द्वारा बड़े ही धूमधाम,और गाजे बाजे के साथ हजारों भक्तों ने किया गणेश विसर्जन

बृज बिहारी दुबे
By -

मुंबई।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कलवा पूर्व शिवशक्ति नगर में जय मां दुर्गा मित्र मंडल के द्वारा ग्यारहवें दिन बड़े हर्षोल्लास नाच, गाने पटाखे लाल गुलाल के साथ हजारों महिला एवं पुरुषों ने बप्पा को दी विदाई। हजारों भक्तों का तांता लगा रहा।जय मां दुर्गा मित्र मंडल के अध्यक्ष गोविंद पटेल, रमेश वर्मा , चंद्रेश पटेल,दसरथ यादव,हरिओम विश्वकर्मा, अशोक यादव  सहित सभी पदाधिकारियों ने भगवान गणेश के दर्शन से लेकर और भंडारे तक अथक परिश्रम किया।पंडाल में दर्शन करने पहुंचे समाजसेवी,बी पी शर्मा ,  भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव अशोक चौबे ,लक्ष्मण मोरे मंडल अध्यक्ष गोविंद पटेल ने शाल श्रीफल देकर सभी का स्वागत किया।पूरा परिसर भगवान गणेश के जयघोष से गूंज उठा। अगले बरस जल्दी आओ के उद्घघोष के साथ बप्पा को विदाई दी गई।
अशोक चौबे (संवाददाता)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!