भारतीय किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने सौपा ज्ञापन

बृज बिहारी दुबे
By -
चुनार। भारतीय किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने  तहसील दिवस में मौजूद अपर जिलाधिकारी भू0राजस्व अमरेन्द्र प्रताप सिंह को सौपा। ज्ञापन में रेलवे क्रासिंग  के पास से पक्का पुल व तहसील तक ध्वस्त सड़क के मरम्मत कराए जानें प्रतिदिन रेलवे क्रासिंग दो दो घंटे बन्द होने से मरिजो , स्कूली बच्चों व दैनिक यात्रीयो की समस्या को देखते हुए बगल से बन्द रास्ते को पुनः चालू कराने, कैलहट बाजार से वाराणसी वाया चुनार चलने वाली सरकारी बस का पूर्ववत संचालन कराये जाने  की मांग शामिल हैं। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना चौबे, अजय लाल पटेल, शकिल राइन, शरद कुशवाहा, नागेन्द्र सिंह मुहम्मद जुबेर, अमरेश शर्मा, प्रेम शंकर पाण्डेय, राजकुमार आदि मौजूद रहे। 
तहसील दिवस के दौरान ही विश्वहिंदू परिषद जिला चुनार के अध्यक्ष दिनेश प्रकाश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी राजेश वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में तहसील क्षेत्र के  अदलहाट थाना अन्तर्गत ग्राम सभा भुइली खास के पूर्वी पहाड़ आ0नं०600 जो की पुरातत्व सर्वेक्षण के लिए है के दक्षिण तरफ होलिका दहन स्थल के पास बने अवैध कब्रिस्तान को बाउंड्री कर कब्जा किए जाने की जांच कर कार्वाही करने की मांग की गई। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष नारायण राठी, नगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।



रिपोर्टर अनिल कुमार 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!