वाराणसी में सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता मिंटू राजभर के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन AIMIM प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश शौकत अली के खिलाफ था, जिन्होंने राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर जी पर अपमानजनक शब्द कहे थे।
AIMIM अध्यक्ष का विवादित बयान
शौकत अली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराजा सुहेलदेव राजभर जी को "लुटेरा" बताया था, जिससे सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी और राजभर समाज में आक्रोश फैल गया। मिंटू राजभर ने कहा कि शौकत अली को अपनी औकात में रहना चाहिए और दूसरों के इतिहास में छेड़छाड़ करके राजनीति में पैर जमाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी की मांग
पार्टी की ओर से जिलाधिकारी वाराणसी से निवेदन किया गया है कि AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ देशद्रोह और संज्ञेय धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट को आदेश देने की कृपा करें।
पार्टी की चेतावनी
मिंटू राजभर ने कहा कि सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगी जो राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर जी का अपमान करते हैं। पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश के मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेगी ।
