अदलहाट क्षेत्र के ग्राम टेढ़ुआ में सूरज गिरी पुत्र मंगला गिरी की हत्या

बृज बिहारी दुबे
By -



उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर थाना अदलहाट क्षेत्र ग्राम टेढ़ुआ में मृतक सूरज गिरी पुत्र मंगला गिरी निवासी ग्राम टेढ़ुआ थाना अदलहाट मीरजापुर व विशाल गिरी पुत्र छोटेलाल गिरी निवासी ग्राम टेढ़ुआ थाना अदलहाट मीरजापुर के वीच पहले से कुछ आपसी वाद -विवाद चल रहा था उसी वाद – विवाद को लेकर आज दिनांक 03.09.2025 को मृतक सूरज गिरी उपरोक्त व विशाल गिरी उपरोक्त में गाँव के सामने हाइवे पर वाद विवाद होने लगा की इसी बीच विशाल गिरी नें अपने पास रखे चाकू से मृतक सूरज गिरी को चक्कू मार दिया तथा पास में रखे पत्थर उठाकर उसके सिर पर फेंक दिया जिससे कारण मृतक सूरज गिरी मौके पर बूरी तरह घायल हो गया जिसकी सूचना थाना स्थानीय पर मिलने के उपरान्त थाना स्थानीय पुलिस मौके पर पहुच कर मृतक सूरज गिरी उपरोक्त को इलाज हेतु ट्रामा सेन्टर बीएचयू भेजवाया गया जहाँ इलाज के दौरान मृतक सूरज गिरी उपरोक्त की मृत्यु हो गयी । मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है एवं जनपद स्तर से फोरेंसिक टीम आदि मौके पर पहुच कर विधिक कार्यवाही किया गया तथा सम्बन्धित श्रीमान् उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना स्थल का निरीक्षक किया गया । मृतक सूरज गिरी उपरोक्त के सम्बन्ध में जानकारी किया गया तो पता चला कि मृतक आपराधिक प्रकृति का व्यक्ति था जिसके विरुद्ध थाना मिर्जामुराद वाराणसी में लूट के मुकदमे तथा जीआरपी में 7 मुकदमे लूट , छिनैती , चोरी आदि के मुकदमे पंजीकृत है जिसके कारण इसका घर आना जाना कम रहता था । मृतक के परिजनों से सम्पर्क स्थापित हो गया है , तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकरण कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।


रिपोर्ट मदन मोहन पाठक 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!