गिरिडीह के हीरोडीह थाना क्षेत्र में झारखंडधाम के बड़ा बजरंगबली के पीछे बहने वाली नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
कुछ समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कर ली। मृतक का नाम सुरेश कुमार वर्मा, उम्र 58 वर्ष, पिता राजेंद्र कुशवाहा, निवासी ग्राम गेरुआ, प्रखंड थाना हलसी, लखीसराय है।
बताया गया कि वे 7 सितंबर 2025 को लगभग सुबह 3:00 बजे झारखंडधाम पूजा के लिए स्कॉर्पियो गाड़ी (BR 01 PK 0929) से आए थे। आज दिन में उनका शव नदी में तैरता हुआ देखा गया और स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।