अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ जनपद में गर्रा तथा खन्नौत नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत बाढ प्रभावित स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया गया

बृज बिहारी दुबे
By -
 शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश आज दिनांक 06.09.2025 को श्रीमान जिलाधिकारी शाहजहाँपुर, श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ जनपद में गर्रा तथा खन्नौत नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत बाढ प्रभावित स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।*

निरीक्षण के दौरान जनपद के विभिन्न तटीय एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर नदी के जलस्तर का जायजा लिया गया तथा उपस्थित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

*इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि—*
नदी के जलस्तर पर सतत निगरानी रखी जाए।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात टीमें अलर्ट मोड में रहें।
निचले एवं प्रभावित इलाकों के निवासियों को समय-समय पर सचेत किया जाए।
किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जाए।

*श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि—*
नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने हेतु लगातार जागरूक किया जाए।
संवेदनशील इलाकों में गश्त एवं पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए।
आपदा की स्थिति में पुलिस व प्रशासनिक टीमें समन्वय बनाकर कार्य करें।

*अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी आकस्मिक घटना पर तत्परता के साथ प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।*

*जनपद प्रशासन एवं पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, नदी के जलस्तर व बाढ से सम्बन्धित सटीक जानकारी हेतु सम्बन्धित प्रशासनिक अधिकारियों/थाने से सम्पर्क बनाए रखें तथा प्रशासन द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का अनुपालन अवश्य करें।*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!