भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा, ने दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन

बृज बिहारी दुबे
By -
ग्रेटर नोएडा गौतम बुध नगर आज भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा, ने दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें दस विद्यालयों की टीम ने प्रतिभाग किया। साथ ही बीच बीच में भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रश्न भी पूछे गए।
विद्यालयों के गायन समूहों का नामकरण सिखों के दस गुरुओं के नाम पर किया गया।
प्रत्येक टीम ने सात- सात मिनट में हिंदी व संस्कृत में राष्ट्र आराधन के गीत प्रस्तुत किए। स्वर, ताल, उच्चारण, संगीत संयोजन एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर उनका मूल्यांकन किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमान सुशील जी, विभाग संघचालक, व श्रीमान चिरंजीव जी, विभाग प्रचारक, नोएडा विभाग, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मुख्य अतिथि रहे।
श्रीमान सुशील जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में बालकों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच परिवर्तन से परिचित करवाया और विद्यार्थियों को इन्हें अपने जीवन में समावेशित करने का आग्रह किया। विभाग प्रचारक चिरंजीव ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को भारत को जानने और भारत का बनने की प्रेरणा मिलती है।
स्कूल की निदेशिका श्रीमती कंचन ने अपने संबोधन में कहा कि भारत विकास परिषद के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को प्रेरित करने का कार्य किया जाता है।
श्रीमती नूतन भाटी, निदेशिका,ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल ने संस्कृत में अपने संबोधन में कहा कि वे पहले से भारत विकास परिषद की सदस्या रही हैं तथा आज फिर उस सदस्यता का नवीनीकरण करा रही हैं। राष्ट्र भक्ति के गीतों के द्वारा बालक और बालिकाओं के मन में देश प्रेम की भावना का जागरण इस कार्यक्रम के माध्यम से हो रहा है।
श्रीमती हिमा शर्मा, प्रिंसिपल, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में वे स्वयं, तथा उनके परिवार, शिक्षक, मित्र विद्यमान रहते हैं। इसीलिए उनमें अपार शक्ति होती है।
भारत विकास परिषद की पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रांत की महासचिव श्रीमती मुक्ता अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विवेकानंद शाखा ने दस विद्यालयों का इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग सुनिश्चित कर एक मिसाल कायम की है। अगले वर्ष इससे भी अधिक प्रतिभागी विद्यालय हों, यही मेरी शुभकामनाएं हैं। मुक्ता जी ने अपनी और से एक वंचित विद्यार्थियों के समूह को हारमोनियम उपहार स्वरूप देने की घोषणा भी की। दूसरे वंचित विद्यार्थियों के समूह को प्रोफेसर विवेक कुमार ने ढोलक उपहार स्वरूप देने की घोषणा की।
राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के प्रांतीय अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल जी ने कहा कि जीतोगे या सीखोगे यहां कोई भी हार नहीं रहा। उन्होंने कहा कि वंचित विद्यार्थियों का दो विद्यालयों से प्रतिभाग सुनिश्चित करने के लिए सभी साधुवाद के पात्र हैं।
प्रतियोगिता में रामाज्ञा स्कूल, नोएडा ने प्रथम स्थान, फादर एग्नेल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने द्वितीय स्थान तथा प्रज्ञान पब्लिक स्कूल, जेवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  शैफाली पब्लिक स्कूल, दादरी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। 
गजानन माली ने इस प्रतियोगिता में प्रथम दो स्थान प्राप्त टीम को उपहार राशि देकर प्रोत्साहित किया। प्रत्येक वर्ष के लिए उन्होंने उपहार राशि प्रदान करने का संकल्प लिया। प्रो विवेक कुमार ने प्रतियोगिता का संचालन किया तथा डॉ दिव्या मिश्रा, रूबी चौहान और दिनेश शर्मा ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई। 
नरेश गुप्ता, विवेक अरोरा, नीरज कौशिक, राजेंद्र सोनी, किसलय कुमार, शिखर गुप्ता, गगन मिश्रा, प्रेरणा, गुड्डी तोमर, नवनीता महेश, दुर्गेश खंडेलवाल आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्पूर्ण योगदान दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!