वाराणसी। ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के मध्य प्रदेश अध्यक्ष आयुष कुमार विश्वकर्मा का सगाई समारोह वाराणसी के जंसा बड़ौरा स्थित एक लान में बुधवार को उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने पदाधिकारियों सहित उपस्थित होकर नव युगल को शुभकामना और बधाई दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शुभकामना देते हुए कहा कि दाम्पत्य जीवन की यात्रा का आरंभ सुखद और अनंत खुशियों से परिपूर्ण हो। इस अवसर पर महासभा के प्रदेश महासचिव डॉक्टर प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार विश्वकर्मा, कैलाश विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, रवींद्र विश्वकर्मा व प्रदीप विश्वकर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग और परिजन उपस्थित थे।
