आज गयाजी में पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एवं वर्तमान बिहार उपभोक्ता संरक्षण फोरम के अध्यक्ष माननीय सजंय सिंह जी राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि सेवा अभियान के सेवा शिविर में पधारे और अपने हाथों से पिंडदानियों को फल,पानी,बोतल,सेव बिस्कुट वितरण किए। इस अवसर पर उन्होंने ब्रह्मर्षि सेवा अभियान के कार्यों की तारीफ करते हुए बताया कि इस तरह की कार्यक्रम से सेवा अभियान के प्रति पिंडदानियों में अत्यंत हर्ष की भाव देखा जा रहा है। गयाजी तर्पण एवं पिंडदान करने आए सभी तीर्थ यात्रियों की सेवा सुश्रुषा में सेवा अभियान लगातार सतत रूप से सेवा कार्य में लगा है जो काफी प्रशंसनीय है। सेवा अभियान के शिविर में पिंडदानियों के लिए प्रयाप्त चिकित्सा सामग्री भी उपलब्ध है,जिसका लाभ पिंडदानीयों द्वारा लिया जा रहा है। सेवा अभियान की आज की सेवा संचालन में महेश शर्मा / जिला अध्यक्ष अजय शर्मा,आहार फाउंडेशन के अमित प्रकाश,आर्य अचिंत / कोषाध्यक्ष सजंय शर्मा / समाजसेवी शंभू शर्मा /कुन्दन कुमार /दीपू कुमार युवा अध्यक्ष बिहार प्रदेश, समाजसेवी अरुण कुमार /दिलीप शास्त्री जी /रौनक कुमार / विवेक कुमार, प्रखर समाजसेवी चंदन शाही इत्यादि लोगों ने भाग लिया। सेवा अभियान के जिला अध्यक्ष अजय शर्मा,एवं राष्ट्रीय सचिव महेश शर्मा ने पिंडदानीयों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए बताया कि गयाजी आए सभी तीर्थयात्री अतिथियों के स्वागत के लिए ब्रह्मर्षि सेवा अभियान सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है और आगे भी रहेगा।
रिपोर्ट अमरेंद्र कुमार दिव्य दिनकर
