सिंदरी निवासी डी एन सिंह के पुत्र बी एस एफ जवान चन्द्रशेखर कुमार की अंतिम यात्रा पूरे सम्मान के साथ निकाली गई

बृज बिहारी दुबे
By -
( रिपोर्ट प्रेम प्रकाश शर्मा)
सिंदरी (धनबाद) शहरपुरा गुरुद्वारा के नजदीक हटिया में स्थित कुशवाहा बीज भंडार संचालक डी एन सिंह के बडे पुत्र बीएसएफ जवान 34 वर्षीय चंद्रशेखर कुमार उर्फ गुड्डू की इलाज के दौरान सोमवार को पंजाब के अस्पताल  में मौत हो गई थी। उनका पार्थिव शरीर गुरुवार के सुबह सिंदरी के शहरपुरा स्थित आवास में पहुंचते ही उनके माता,पिता,पत्नी,बच्चों एवं परिजनों का रोने कि दाहार से पुरा क्षेत्र गमगीन हो गया।
शहीद चंद्रशेखर कुमार उर्फ गुड्डू पंजाब के जलालाबाद के बी एस एफ कैंप में हेड कांस्टेबल सह इलेक्ट्रिशन के पद पर कार्यरत था। विगत 12 सितंबर को ड्यूटी के दौरान डीजी जेनरेटर में डीजल तेल डालने के दौरान एमसीबी ब्लास्ट  हो गया था,और वह बुरीतरह जल गया था, उनका इलाज पंजाब के अस्पताल में चल रहा था,और वह लगातार वेंटिलेटर पर था। बीएसएफ जवान चंदशेखर कुमार उर्फ गुड्डू का सोमवार की शाम को इलाज के दोरान लगभग चार बजे मृत्यु हो गया । उसका नियोजन बहाली वर्ष 2012 में जीडी के मेरु कैंप में हुई थी।  शहीद चन्द्रशेखर कुमार उर्फ गुड्डू के छोटा भाई संजीत कुमार भी आर्मी में जवान है।
शहिदीं के पार्थिव शरीर का दाहसंस्कार सिंदरी दामोदर नदी घाट में किया गया, जहां पर शव को हाजारीबाग बीएसएफ बाटालीयन के जवानों ने
सलामी दी।
शहीद चन्द्रशेखर कुमार उर्फ गुड्डू को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली अर्पित करने वालों एवं शव यात्रा में भाकपा माले सिंदरी के विधायक चन्द्रदेव महतो,राजू पांडे, आजसू नेता पवन शर्मा, जमसं नेता पप्पू सिंह,रोहित सिंह,संतोष सिंह,मनोज सिंह, अंशु सिंह,राणा प्रताप सिंह, राजेश सिंह,दिपक गीरी,सुरज गुप्ता,दुलाल महतो,संजय महतो, प्रकाश शर्मा,मिथुन गोराई,मदन प्रसाद,शशि राम, शेखर कुमार, उमाशंकर यादव,समीर पासवान, योगेन्द्र पासवान,नयन मोदक, मोनू मंडल आदि उपस्थित थे।
शव यात्रा के दौरान लोग भारत माता की जय,भारत माता के वीर सपुत्र शहीद चन्द्र शेखर कुमार अमर रहे आदि नारे लगा रहे थे

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!