मां विंध्यवासिनी धाम में नवरात्रि मेले दूसरे दिन रात्रि ड्यूटी करते उप जिला अधिकारी गुलाबचंद

बृज बिहारी दुबे
By -

मिर्ज़ापुर। नवरात्रि मेला विन्ध्याचल-2025 के  शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सकुशल संचालन हेतु प्रशासनिक तैयारियों के बीच ड्यूटी व्यवस्था  सुदृढ़ करते एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र ने रात्रि में स्वयं ड्यूटी प्रारंभ कर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा, प्रकाश, यातायात व श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी निष्ठा व तत्परता से निभाने का आह्वान किया। स्वयं रात्रि में मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया उप जिला अधिकारी सदर ने कहां की नवरात्रि के दिनों में नौ दिनों में माता रानी के नौ रूपों का दर्शन करने का सुख बड़े सौभाग्य से मिलता है उन्होंने कहा कि मैं अपने आप को भाग्यशाली समझता हूं जो कि हमारी पोस्टिंग मिर्जापुर की धरती पर हुई है और मुझे पर्वत पर स्थित माता रानी मंदिर प्रांगण में माता रानी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!