शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद जी की गौ मतदाता संकल्प यात्रा के क्रम में गया जी में हुआ पदार्पण

बृज बिहारी दुबे
By -

     ( रिपोर्ट अमरेंद्र कुमार )

 आज गयाजी में जगत गुरु शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद जी की  गौ मतदाता संकल्प यात्रा  गया जी में सम्पन्न हुआ। इस संकल्प यात्रा का आयोजन गयाजी स्थित सीजुआर भवन में राष्ट्रीय स्वाभिमान पार्टी के अध्यक्ष  कौशलेंद्र नारायण के  तत्वाधान में किया गया।  इस अवसर पर हिंदू सनातनी वोटरों एवं गौ प्रेमियों को संबोधित करते हुए पूज्य श्री शंकराचार्य ने बताया कि भारत जो कृषि और ऋषियों का देश है,वहां गाय जैसे पूजनीय प्राणी की कत्ल एवं इन्हें काटा जाना एक अत्यंत ही पीड़ा की विषय है। गाय माता में हिंदुओं के सभी प्रकार के देवी देवताओं की वास होता है,जिसके कारण गो वध करने का मतलब संपूर्ण सनातन धर्म का घोर अपमान करना है,तथा सनातन के मान बिंदुओं पर प्रत्यक्ष प्रहार करने जैसा ही है। भारत राष्ट्र में गाय जैसी उपयोगी प्राणी की कत्ल एवं वध भारत के आर्थिक एवं सामाजिक,सांस्कृतिक व्यवस्था के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने राज्य तथा देश की सरकार से गौ हत्या पर अविलंब कानून बनाकर गाय हत्या करने वालों को कठोर दंड देने की प्रावधान करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्र की प्रतीक चिन्ह अशोक स्तंभ पर अंकित नंदी की गरिमा एवं महिमा को देखते हुए भारत में गो वंश की हत्या एक तरह से राष्ट्र की हत्या है,जिसकी इजाजत किसी भी विधर्मी को नहीं दिया जा सकता है। गौ मतदाता संकल्प यात्रा बिहार के प्रत्येक जिले में आयोजित होगी तथा हिंदू धर्मावलमियों से पूज्य शंकराचार्य ने वैसे उम्मीदवारों को मतदान करने की अपील किया है,जो गौ हत्या के विरोध में सदन से लेकर सड़क तक आवाज उठाए। आज की इस संकल्प यात्रा कार्यक्रम में गयाजी शहर से भारी संख्या में सनातन पंथियों ने हिस्सा लिया,एवं गौ माता  की हत्या रोकने के लिए स्वयं संकल्प लिया। इस सभा में उपस्थित लोगों ने सरकार से गौ हत्या रोकने के लिए आवश्यक एवं प्रभावी कार्रवाई करने की मांग किया,ताकि गयाजी शहर में चल रहे अवैध कत्लखानों को अविलंब बंद किया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कड़ी कारवाई किया जा सके। आज की इस सभा में अधिवक्ता एवं गौ प्रेमी मदन तिवारी,वैष्णव युवा ब्रिगेड के चंदन शाही,स्वाभिमान पार्टी के कौशलेंद्र नारायण,स्वामी संतोसानंद,नंदी सेवा आश्रम के संगीता सिन्हा, ब्रह्मर्षि बिकास मंच के नीरज कुमार,एवं शहर के  अन्य प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!