शाहजहाँपुर जनपद में गर्रा तथा खन्नौत नदी के बढ़ते जलस्तर की वास्तविक स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया गया

बृज बिहारी दुबे
By -
जिलाधिकारी शाहजहाँपुर, पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ जनपद में गर्रा तथा खन्नौत नदी के बढ़ते जलस्तर की वास्तविक स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान जनपद के विभिन्न तटीय एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर नदी के जलस्तर का जायजा लिया गया तथा उपस्थित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

*इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि—*
नदी के जलस्तर पर सतत निगरानी रखी जाए।
बाढ़ संभावित क्षेत्रों में तैनात टीमें अलर्ट मोड में रहें।
निचले एवं प्रभावित इलाकों के निवासियों को समय-समय पर सचेत किया जाए।
किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जाए।

*श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि—*
नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने हेतु लगातार जागरूक किया जाए।
संवेदनशील इलाकों में गश्त एवं पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए।
आपदा की स्थिति में पुलिस व प्रशासनिक टीमें समन्वय बनाकर कार्य करें।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी आकस्मिक घटना पर तत्परता के साथ प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

जनपद प्रशासन एवं पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, नदी के जलस्तर से सम्बन्धित सटीक जानकारी हेतु सम्बन्धित प्रशासनिक अधिकारियों/थाने से सम्पर्क बनाए रखें तथा प्रशासन द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का अनुपालन अवश्य करें।


रिपोर्ट राहुल गुप्ता 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!