महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु जश्न मेले का भव्य शुभारंभ

बृज बिहारी दुबे
By -

वाराणसी । जश्न फ़ैशन लाइफस्टाइल के करवाचौथ और दिवाली के उपलक्ष्य में एक भव्य मेले का आयोजन दिनांक 24 सितंबर 2025 को शुभम लॉन, महमूरगंज में हुआ। मुख्य अतिथि  उमा बजाज, उषा केजरीवाल और  शांती रूंगटा,  शालिनी मेहरा,  मीना त्रिवेदी, श्रीमति पूजा मधोक और डा. शालिनी टंडन ने दीप प्रज्वल्लित कर उदघाटन किया।
मेले में 70 के करीब विभिन्न प्रकार के स्टाल्स लगाए गए। देश के अलग अलग शहरों जैसे जयपुर, कोलकत्ता, नई दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, भदोही, अमृतसर आदि के साथ साथ वाराणसी और आस पास की भी कई नायाब कलात्मक वस्तुओं के स्टाल्स लगे। खास दिवाली और करवाचौथ को केंद्रित कर लगाए गए इस मेले में कपड़ों, चादरों, बंदनवार, आर्ट ज्वेलरी, फर्नीचर और हाउसहोल्ड प्रोडक्ट्स, कार्पोरेट गिफ्ट, होम मेड आइसक्रीम, रियल डायमंड ज्वेलरी और सिल्वर ज्वेलरी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।जम कर खरीदारी कर महिलाओं ने जश्न मेले की भरपूर सराहना की। कहा कि एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार की घरेलू उपयोग की वस्तुओं का संकलन मिलना अद्भुत है।
विभिन्न प्रकार के खाने के स्टाल बरबस ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। महिला सशक्तिकरण और स्वरोज़गार को बढ़ावा देने हेतु लगाए गए जश्न मेले का वाराणसी शहर में यह तेरहवां वर्ष है जिसका आयोजन  नीतू मुरारका, श्रीमती साक्षी कपूर और  नैंसी बत्रा करती हैं।सभी अतिथियों ने जश्न टीम की भरपूर तारीफ की और उत्साह वर्धन किया ।।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!