दैनिक राशिफल ०७ सितंबर २०२५ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 07-09-2025 रविवार 


शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- भाद्रपद (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत भाद्रपद माह,
तिथि- पूर्णिमा 23:37:41, 
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 22 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- शतभिषा 21:40:17,
योग- सुकर्मा 09:21:23, पश्चात-धृति,
करण- विष्टिभद्र 12:42:31, पश्चात-बव,
चंद्र- कुम्भ राशिगत,
सूर्य- सिंह राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:03:18, 
सूर्यास्त- 18:34:22,
दिन काल- 12:31:04, 
रात्री काल- 11:29:24,
चंद्रास्त- 06:24:24,
चंद्रोदय- 18:25:39,
राहू काल- 17:00-18:34 अशुभ,
यम घंटा- 12:19-13:53 अशुभ,
अभिजित- 11:54-12:44 शुभ,
प्रदोष- 18:34-20:54 तक,
पंचक२- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज पूर्णिमा तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना निषिद्ध है। स्त्री सहवास वर्जित है। धन एवं शरीर की हानि होती है।

    !!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपको किस्मत का साथ मिलेगा। जीवन में घट रही घटनाएं इतनी कठिन नहीं है, जितना कि आप समझ रहे हैं। जीवन साथी आपके लिए कोई फायदे की बात करेगा। आपकी प्रेमिका आपको कोई महंगा गिफ्ट भेंट कर सकती है। नए-नए विचार धन लाभ के रास्ते खोलेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। बुक सेलर के लिए दिन लाभ दिलाने वाला होगा। आपकी क्षमता तथा बातों को स्पष्ट तरीके से कहने का तरीका आपको अपने क्षेत्र में ऊपर लेकर आएगा। नयी नौकरी की तलाश कर रहें लोगों को सफलता हाथ लग सकती है। ज्यादा तनाव की वजह से आपका मनोबल कम हो सकता है, मेडिटेशन की मदद लें। अपनी मानसिक अवस्था और सेहत को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाएं और फ़ूड सप्लीमेंट खरीदें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ लोगों के किसी ऐसे पड़ोसी के साथ अच्छे संबंध बनेंगे, जिसे वे पहले नापसंद करते थे। आपको जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता रहेगी। गृहस्थ जीवन के सिलसिले में आपको कुछ लोग काफी अच्छी सलाह देंगे और उसे अपना कर आप अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। आपकी लव लाइफ सामान्य रहेगी। पैसे बचा पाना अब आपके लिए आसान हो सकता है, आमदनी अच्छी रहने से भविष्य के लिए सोच पाएंगे। व्यवसाय में जो वर्तमान में चल रहा है उस पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा बदल सकती है। नौकरीपेशा लोग सावधान रहें, किसी गलती की वजह से अधिकारी वर्ग आपसे नाराज हो सकता है। ज्यादा तनाव लेने की वजह से शुगर लेवल बढ़ सकता है, सावधान रहें। यदि आप यात्रा कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप इस बारे में कुछ शोध कर लें कि आप कहाँ जा रहे हैं। एक योजना बनाएं और मजे करना याद रखें। अपनों के लिए सबसे अच्छे उपहार विटामिन और फूड सप्लीमेंट खरीदें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - इलैक्ट्रिक ग्रे है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी पवित्र कार्य की तैयारी पूरे शबाब पर रहने वाली है, पूरे उत्साह से लगे रहेंगे। अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें। पारिवारिक और दांपत्य जीवन शुभ लाभदायक रहेगा। प्रेम जीवन में खुशियां मिलेंगी। धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। पहले का सारा नुकसान अब आप फायदे में परिवर्तित होता हुआ महसूस कर सकते हैं। व्यापार करने वालों के लिए दिन महत्वपूर्ण है, उद्दयम आगे बढ़ा सकेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। शुगर से संबंधित तकलीफ कम होने लगेगी। यात्रा के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। कुछ दोस्तों या रिश्तेदारों के आपके घर आने की संभावना है इससे रौनक बनी रहेगी। प्रेम जीवन में साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आपका जीवनसाथी आपसे काफी खुश होगा। आपको वाहन की खरीदारी से संबंधित कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिनके बारे में आप सोच सकते हैं। पैसों से संबंधित रिस्क न लें, वर्ना हानि भी हो सकती है। व्यापारियों को बकाया धन मिलने की संभावना है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी काबिलियत को रचनात्मक तरीके से प्रदर्शित करने की कोशिश करेंगे। सरकारी नौकरी वालों को ट्रांसफर संबंधी कोई मन मुताबिक समाचार से खुशी मिल सकती है। अपने स्वास्थ्य को लेकर आपको कुछ जरूरी कदम उठाने आवश्यक हैं। वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार की लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है, सावधान रहें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पीच है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप कुछ ज्यादा ही शांत नजर आएंगे। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटती या फीकी नहीं पड़तीं। वैवाहिक संबंधों में बेहतरीन तालमेल बना रहेगा। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपका साथी नोटिस करेगा कि आप थोड़ा हटकर व्यवहार कर रहे हैं। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिल सकता है। बाजार की स्थिति को समझने में सफलता प्राप्त करेंगे। कारोबार बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। आपके लिए सफलता का नुस्खा बहुत ही सरल है, कड़ी मेहनत करो और लोगों से अच्छा बर्ताव करो। बच्चों को अच्छी आदतें और सेहतमंद व्यवहार सीखाने में कभी भी देर न करें, सही विकास होगा। आप में से कुछ लोगों को किसी नए जगह जाने का अवसर मिलने वाला है, इसे लेकर रोमांचित रहेंगे। शुभांक - 2 और शुभ रंग - कत्थई है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। कुछ गलत लोगों की संगति से आप बुरी आदतों के शिकार हो सकते हैं, सावधान रहैं। जीवनसाथी के व्यस्त होने के चलते छोटे बच्चे को संभालना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए दिन यादगार हो सकता है। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उनके प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। वित्तीय सलाह के बारे में अपने माता-पिता से बात करें। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपको थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है। करियर में कुछ अच्छा करने के लिए आपको नेगेटिव विचार से दूर रहना जरुरी होगा। अपना और अपने जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। अपने परिवार के साथ में पिकनिक का प्रोग्राम बन सकता है और इससे ही आप अच्छा महसूस करेंगे। शुभांक - 2 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपको अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए बढ़िया है। पिता से संबंध अधिक गहरे बनते जाएंगे, एक-दूसरे की तकलीफ को दूर करने की कोशिश करेंगे। किसी कागज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर ना करें। पुराने रिश्तों की यादें आपके दिमाग में घूम सकती हैं। प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा। आर्थिक रूप से समय की गति आपके पक्ष में रहेगी। बिजनेस में जितना मुनाफा आपने सोच रखा है उससे ज्यादा प्राप्त होने की आशंका है। विदेश में पढ़ाई के इच्छुक छात्र लोन लेने की सोच सकते हैं। करियर के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए किसी भी तरह के विवाद में फंसने से बचना चाहिए। मौसमी बीमारियों से सतर्क रहना है। इसके लिए अपना खान-पान व दिनचर्या को एकदम सुव्यवस्थित रखें। किसी के साथ ड्राइव पर जाने से बचने की कोशिश करें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - संतरी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत कर सकते हैं। होममेकर्स घरेलू स्तर पर कुछ बदलाव लाने के लिए आतुर नजर आ सकते हैं। बचपन के किसी दोस्त से भी आपकी मुलाकात हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। दांपत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपको आमदनी में वृद्धि के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। बाजार की स्थिति को समझने में सफलता प्राप्त करेंगे। बिजनेस का कोई काम रुका हुआ है, तो वह आगे बढ़ेगा। आपके लिए सफलता का नुस्खा बहुत ही सरल है, कड़ी मेहनत करो और लोगों से अच्छा बर्ताव करो। किसी तरह की थकान और तनाव आपको परेशान कर सकता है, सावधान रहें। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। परिवार में जिस किसी के लिए आप परेशान थे उसमें साकारत्मक बदलाव आएगा। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां आएंगी। शनि देव को लोहा, सरसों का तेल आदि अर्पित करे आपके लिए शुभ रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में अच्छी वृद्धि होगी। व्यापार को और बढ़ाने के लिए दूसरों से उधार लेकर व्यापार ना बढ़ाएं। किसी संपत्ति का सौदा बहुत ही सावधानी से करें। कार्यक्षेत्र पर नए-नए आइडिया लाने की कोशिश करें। आप स्वभाव से बहुत ऊर्जावान हैं, इसलिए एक अच्छा वर्कआउट आपको अपने शरीर और अपने बारे में अच्छा महसूस करने में मदद करेगा। सड़क पर वाहन चलाते समय विशेष सावधान रहने की जरुरत है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपके साहस में बढ़ोत्तरी होगी। आपके स्वभाव में विनम्रता और विवेक जैसे गुण आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेंगे। परिवार में विवाह योग्य अविवाहितों के विवाह की चर्चा होगी। जीवनसाथी के साथ एक बहुत जरूरी बातचीत होगी। अगर प्रेम-संबंध की बात हो तो परिजनों की सलाह लेने में कोताही न बरतें। मिलने वाला लाभ प्रभावित हो सकता है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। आपको बिजनेस में किसी को पार्टनर बनाने से पहले एक बार अच्छे से सोच लेना चाहिए। कार्यक्षेत्र में नई चीजों को सीखने की आपकी जिज्ञासा आपको आगे लेकर जाएगी। किसी सहकर्मी के सामने बॉस की बुराई करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं, लेकिन इसके अलावा आपकी सेहत पूरी तरह से ठीक है। आप किसी यात्रा पर जाने वाले हैं, यह यात्रा परिवार के साथ हो सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए सुनहरे पल लेकर आएगा। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत मे व्यतीत करेंगे। शादीशुदा जातकों के लिए दिन काफी अनुकूल है। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किसी को धन या संपत्ति विरासत से मिल सकती है। व्यापार क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को बड़ा फायदा मिल सकता है। आप करियर के रास्ते बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोग अपना टारगेट पूरा कर लेने से राहत महसूस करेंगे। अत्यधिक कामकाज व मेहनत के चक्कर में अपना स्वास्थ्य खराब ना करें। बिजनेस करने वाले लोग किसी डील को करने के लिए विदेश जाने का पलान करेगें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको सुख व दुख दोनों को समान समझकर भाग्य के भरोसे छोड़ देना चाहिए। अगर आप अपने प्रियजन के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए हैं, तो कुछ समय अलग रखें और उनके साथ लंबी बातचीत करें। जीवनसाथी आपकी बनाई हुई डिश की तारीफ करेंगें। आर्थिक रूप से आप बहुत अच्छा कर रहे हैं। जो लोग बिजनेस में हैं उन्हें नए सौदों की प्राप्ति हो सकती है। लोन का पैसा चुकाने के लिए बजट में कटौती करना आपके लिए कठिन नहीं होगा। महिलाएं अपने लिए शॉपिंग करने का मन बनायेंगी। यदि आप प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपको कोई दूसरा अच्छा ऑफर मिल सकता है। लंबे समय से बीमार लोग चमत्कारिक रूप से ठीक होने की उम्मीद कर सकते हैं। वाहन चलाते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - नारंगी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!