शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- आश्विन (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत आश्विन माह,
तिथि- सप्तमी 16:31:07, पश्चात-अष्टमी,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 13 आश्विन गते,
नक्षत्र- मूल 30:16:42*,
योग- सौभाग्य 24:59:15*,
करण- वाणिज् 16:31:07, पश्चात-विष्टिभद्र,
चंद्र- धनु राशिगत,
सूर्य- कन्या राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:14:10,
सूर्यास्त- 18:08:06,
दिन काल- 11:53:55,
रात्री काल- 12:06:36,
चंद्रोदय- 12:51:18,
चंद्रास्त- 22:54:37,
राहू काल- 07:43-09:13 अशुभ,
यम घंटा- 10:42-12:11 अशुभ,
अभिजित- 11:47-12:35 शुभ,
प्रदोष- 18:08-20:35 तक,
गंड मूल- 06:14-30:17, अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल खाने से कलंक लगता है।
!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपका शुभ रहेगा। भाग्य का साथ आपको मिलने वाला है, कुछ अच्छे लाभ होंगे। अपने लोगों के लिए आप संवेदनशील होंगे और बड़ों का आशीर्वाद आपको भरपूर मिलेगा। किसी की बात दिल को छू सकती है। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। काम के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। आपकी मेहनत से कुछ अधूरे काम तो पूरे होंगे ही, साथ में लोगों के साथ कुछ मस्ती के मौके भी होंगे। कार्यस्थल पर आप इस समय एक्टिव रहने वाले हैं। आर्ट या डिजाइन से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन होगा, बिजनेस में कोई नया प्रस्ताव मिलेगा। धन को लेकर स्थिति सामान्य है। साथ ही कोई साइड इनकम या फ्रीलांसिंग का मौका भी मिल सकता है। दिल की बात कहने के लिए अच्छा समय है। मैरिज लाइफ की स्थिति आपके लिए खुशी वाली होगी। आपकी भावनाओं को समझा जाएगा। सेहत को लेकर आपके लिए समय अनुकूल रहने वाला है। आप पुराने रोगों से भी कुछ राहत पाने में सफल भी होंगे। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ वृष राशि :- आज के दिन आपको अपनी आदतों पर थोड़ा ध्यान देने की सलाह देता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा या चिड़चिड़ापन आपके काम और रिश्तों दोनों को प्रभावित कर सकता है। घरेलू माहौल ठीक रहेगा लेकिन कुछ लोग आपके व्यवहार से नाराज हो सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। काम-काज में मन लगाकर चलेंगे तो फायदा होगा। नौकरी में किसी जरूरी मीटिंग के लिए खुद को तैयार रखें। आपसे अपेक्षाएं बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें पूरा भी कर पाएंगे। व्यापार में छोटी-छोटी दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन दिन के अंत तक सब सामान्य हो जाएगा। आर्थिक रूप से स्थिति सामान्य रहेगी बस कोई बड़ा लेन-देन करने से पहले दस्तावेज ध्यान से पढ़ें। रिलेशनशिप में थोड़ी टेंशन हो सकती है, पार्टनर के साथ बहस करने से बचें। आपकी बात को वो जैसा समझें, वैसा ही जवाब देंगे बात को शांति से समझाएं। पेट की गड़बड़ी, एसिडिटी या माइग्रेन जैसी समस्या हो सकती है। दिन की शुरुआत हल्के व्यायाम और अच्छे नाश्ते से करें। पानी ज्यादा पिएं और फास्ट फूड से बचें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन चंद्रमा का प्रभाव से आपसी रिश्तों के मामले में संतुलन बनाए रखने की बात को कहता है। एक साथ कई काम करने पड़ सकते हैं, जिससे थोड़ी भागदौड़ और मानसिक थकान हो सकती है। पर कुछ बातों में आप को हेल्प भी मिलेगी, जिससे कई काम आसानी से संभव भी होंगे। ऑफिस में आपकी डेडिकेशन देखी जाएगी और जो लोग साझेदारी में काम कर रहे हैं उनके लिए दिन बेहतर होगा। काम का दबाव बढ़ सकता है। टाइम मैनेजमेंट को लेकर आप सही से अपनी जिम्मेदारी भी निभा लेंगे। वैसे कुछ मामलों में कोई जरूरी मीटिंग टल सकती है या फैसले में देरी हो सकती है। धन की स्थिति स्थिर रहेगी, खर्चे बिन प्लानिंग के न बढ़ाएं। घर की साज-सज्जा या वाहन से जुड़ा कोई खर्चा हो सकता है। रिलेशनशिप में भावनाओं को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है। शादीशुदा लोग एक-दूसरे की भावनाओं को समझ कर ही बात करें। गर्दन, कंधे या आंखों में खिंचाव महसूस हो सकता है। मोबाइल या लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल आपकी सेहत पर असर डाल सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन चंद्रमा की स्थिति आपके छठे भाव पर होने के कारण कुछ मिला-जुला साबित हो सकता है। मन किसी बात को लेकर उलझा रह सकता है लेकिन आप धीरे-धीरे चीजों को कंट्रोल में लाएंगे। कोई पुराना अधूरा काम दोबारा शुरू हो सकता है। फैमिली के किसी सदस्य की सेहत पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी होगा। काम को लेकर दबाव बढ़ सकता है वैसे इस समय कुछ बेकार की बातों पर बहस होने का संकेत भी मिलता है इसलिए शांत रहना ज्यादा अनुकूल है। बॉस से कुछ ज्यादा काम आपको थकाने वाला है। मार्केट में चल रहा कंपटीशन दिक्कत बना रहा है। पैसों को लेकर सोच-समझकर प्लान करने की जरूरत होगी। बड़ा खर्च टाल दें तो बेहतर रहेगा। शेयर बाजार या सट्टे जैसी चीजों से दूर रहें। दिल की बात कहने के लिए दिन ठीक है लेकिन शब्दों का चयन सावधानी से करें। किसी पुरानी बात को बार-बार दोहराने से बचें। सेहत कमजोर रह सकती है जिसके चलते सर्दी-जुकाम या थकान हो सकती है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन एक्साइटमेंट वाला रह सकता है, घर में आपको कुछ नई बातें भी सुनने को मिलेंगे और काम बच्चों के कारण बढ़ सकता है। किसी मेहमान या दोस्तों के साथ मुलाकात के भी योग बन रहे हैं, यानी कुल मिलाकर काफी व्यस्तता है। शुरुआत में आपको नए लोगों के साथ काम जोड़ने वाले हैं और कुछ प्रोजेक्ट या काम मिलने के चांस हैं। बड़ों से सलाह लेकर काम करें तो फायदा होगा। बिजनेस में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। इन्वेस्टमेंट के लिए सही समय है और कोई शेयर या लॉटरी का योग भी अच्छे मौके दिलाने वाला है। प्यार में सफलता मिलेगी पार्टनर के साथ टाइम बिताएं और रिलेशनशिप मजबूत करें। मैरिज लाइफ में कुछ घूमने फिरने के योग भी बनेंगे। सेहत अच्छी रहेगी पर इस समय आप खुद से ज्यादा दूसरों को लेकर थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन घर के कामकाज और बाहरी कामों दोनों का संतुलन लेकर आ रहा है। आप जो प्लान करेंगे उसमें धीरे-धीरे सफलता मिलने लगेगी। दिन की शुरुआत थोड़ी सुस्त हो सकती है लेकिन जैसे-जैसे समय बीतेगा, आपका जोश बढ़ेगा। नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो प्लानिंग शुरू करें। बॉस से कोई जरूरी बातचीत हो सकती है। व्यापार में किसी नए ग्राहक से संपर्क बनने का योग है। किसी पुरानी योजना पर फिर से काम शुरू हो सकता है। कोई रुका हुआ पेमेंट आ सकता है या नया सोर्स ऑफ इनकम बन सकता है। घर के लिए कुछ खरीदारी भी अब जोर मारने लगेगी। प्यार के मामले में दिन अच्छा है अपने साथी के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। विवाहित लोग जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई घरेलू फैसला ले सकते हैं। सेहत नार्मल रहने वाली है वॉक से दिन की शुरुआत करें। छाती या हार्ट संबंधी हल्की समस्या हो सकती है तली-भुनी चीजों से परहेज रखें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपके घर में ग्रह नक्षत्र की स्थिति ज्यादा चहल-पहल देने वाली है। भाई बहनों की भी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। काम और परिवार दोनों जगह आपको अच्छा संतुलन बनाए रखना होगा। कारोबार को लेकर आपके प्रयासों को सुना तो जाएगा लेकिन नई चुनौतियां भी आएंगी जिन्हें धैर्य और मेहनत से पार कर पाएंगे। सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखना जरूरी है। काम का दबाव महसूस होगा लेकिन आप इसे पूरा कर सकते हैं। दोपहर के बाद अचानक कोई खर्चा आ सकता है जल्दबाजी न करें। कोई लोन या बैंकिंग से जुड़े काम लंबा समय ले सकते हैं। रिश्तों में समझदारी बनाए रखें, छोटी-छोटी बातों पर चर्चा होगी, पर इसे क्रोध से डील न करें शांति के साथ पूरा करें। पारिवारिक खुशी का अनुभव कर पाएंगे। सेहत सामान्य रहेगी पर कंधे और गर्दन में कुछ खिंचाव या दर्द का अनुभव हो सकता है शरीर को आराम देने के लिए हल्का व्यायाम करें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - श्याम है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन घरेलू मामलों में ज्यादा उलझा रह सकता है। घर में बच्चों के साथ समय बीतने वाला है। मित्रों को घर पर बुला सकते हैं या उनसे मिलने के लिए जा भी सकते हैं। कोई पुराना मतभेद खत्म हो सकता है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है, परीक्षा या प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने को मिलेगा, नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जो लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं उन्हें कुछ और काम मिल सकता है, व्यापार में लाभ के संकेत हैं, बाजार की तेजी आपको भी कुछ मुनाफा देने वाली है। इन्वेस्टमेंट के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी से कुछ आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। प्यार के मामले में दिन मिला-जुला रहेगा। अपने साथी की ओर से आप कुछ रूखापन फील अगर कर रहे हैं तो खुद ही आगे बढ़ कर इस दूरी को दूर कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन साधारण ही रहने वाला है आप इस समय घर के कामों और अपनों पर ध्यान देने के साथ खुद पर भी ध्यान दें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए कल्पनाओं की उड़ान के साथ साथ इमोशन से भरा रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना आपको खुशी देगा। आप अपने लिए कुछ अलग करने के मूड में भी होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा, पढ़ाई में मन लगेगा। काम-काज में नए अवसर मिलेंगे थोड़ी दौड़-धूप रहेगी। पुराने काम निपटेंगे और नए मौके भी मिलेंगे। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें, ऑफिस में आपकी मेहनत बनी रहेगी। कारोबार में लाभ के अवसर आएंगे। काम के बोझ को अच्छे से मैनेज कर सकते हैं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। कोई नया निवेश योजना पर विचारकर सकते हैं। खर्चे संभलकर करें। बैंकिंग से जुड़े काम पूरे होंगे। शादीशुदा लोगों को एक-दूसरे के काम में सहयोग देना चाहिए। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कुछ लोग अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी, हल्का व्यायाम और सही खान-पान से शरीर तंदुरुस्त रहेगा। पानी ज्यादा पिएं और फास्ट फूड से बचें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन चंद्रमा का प्रभाव आप पर कुछ मिले जुले असर देने वाला होगा। परिवार और ऑफिस दोनों जगह आपको काम की अधिकता का सामना करना पड़ सकता है। किसी पुराने दोस्त से बातचीत आपको कुछ हेल्प दे सकती है। छात्रों के लिए दिन काफी मेहनत की मांग करता है। बिजनेस में अगर कोई पेमेंट फंसा हुआ है तो उसकी उम्मीद लग सकती है। किसी से पार्टनरशिप की बात हो सकती है। काम को लेकर यात्रा का प्लान बन सकता है या किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सोच-समझकर करें क्योंकि इस समय आपके लिए सेविंग को बनाए रखना काफी मुश्किल होने वाला है। कोई बात मन में रह सकती है जिससे दूरियां आ सकती हैं इसलिए समझदारी से काम लें। सेहत पर ध्यान दें। वाहन का संभल कर यूज करें क्योंकि अचानक से समस्या खड़ी हो सकती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ कुम्भ राशि :- आज आपका दिन बेहतर हो सकता है। आप घर से ज्यादा बाहर के कामों में शामिल हो सकते हैं। आप दोस्तों के साथ लंबी बातचीत के मूड में होंगे, और साथ ही किसी आयोजन में भाग लेने का समय भी बनता है जो कुछ मस्ती के मौके भी देगा। काम-काज को लेकर कुछ पुरानी पेंडिंग चीजें पूरी हो सकती हैं। ध्यान रखें कि छोटे-मोटे झगड़े आपको परेशान न करें ऑफिस में काम अच्छा रहेगा। टीम के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी है। नया काम मिलेगा लेकिन उसमें मेहनत लगेगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। कुछ लाभ या किसी सामान, वस्तु की प्राप्ति का भी अच्छा योग बन रहा है। दिल के मामले में फलर्टी मूड में रहने वाले हैं जिसके कारण अचानक से कोई रिश्ता भी शुरू हो सकता है। पार्टनर की ओर से ट्रैवलिंग का प्लान सामने आ सकता है। सेहत ठीक रहने वाली है, ज्यादा कोई बड़ी तो नहीं दिखाई देती लेकिन फिर भी पेट की समस्या हो सकती है, खान-पान का ध्यान रखें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सैफरॉन है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप अपने नए कामों को पूरा करने के लिए काफी एक्टिव होंगे। घर में काम-काज को निपटाने में फुर्ती दिखाते हुए अच्छे से काम कर पाएंगे जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अपने दोस्तों के साथ टाइम बिताने का मौका मिलेगा जिससे मन हल्का होगा। काम की शुरुआत के मामले में दिन थोड़ा भारी लग सकता है। काम ज्यादा रहेगा, लेकिन आप अच्छे से मैनेज कर लेंगे। काम करने वालों या दोस्तों के साथ मिलकर प्रोजेक्ट पर ध्यान दें। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन ठीक है, लेकिन सोच-समझकर दिशा लें। कुछ फरमाइशें पैसों के मामले में कुछ खर्चे बढ़ा सकती है। रिलेशनशिप में थोड़ी नोक-झोंक हो सकती है, लेकिन जल्दी सब ठीक होगा। मैरिज लाइफ की स्थिति आपको पार्टनर के साथ कम ही समय देने वाली है। गर्दन और कंधे में दर्द हो सकता है इसलिए ज्यादा देर कंप्यूटर पर काम न करें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नारंगी है।
