शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- आश्विन (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत आश्विन माह,
तिथि- प्रथम 26:55:24*,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 06 आश्विन गते,
नक्षत्र- उ०फाल्गुनी 11:23:13, पश्चात-हस्त,
योग- शुक्ल 19:57:44,
करण- किंष्तुघन 14:06:04, पश्चात-बव,
चंद्र- कन्या राशिगत,
सूर्य- कन्या राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:10:38,
सूर्यास्त- 18:16:26,
दिन काल- 12:05:48,
रात्री काल- 11:54:41,
चंद्रास्त- 18:30:12,
चंद्रोदय- 30:31:44*,
राहू काल- 07:41-09:12 अशुभ,
यम घंटा- 10:43-12:14 अशुभ,
अभिजित- 11:49-12:38 शुभ,
प्रदोष- 18:16-20:41 तक,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना वर्जित है। पुत्र की हानि होती है।
!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन बहुत लाभदायी है, परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। जो लोग आपके खिलाफ हैं उनको अपने काम से जवाब देंगे। बिजनेस या नौकरी में लोग आपके के लिए मददगार बनेंगे। दोपहर के बाद घर पर ही परिवार के साथ मनोरंजन में समय बिताएंगे। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। महत्त्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - फिरोजी है।
☀️ वृष राशि :- आज का दिन आपके नए काम की शुरुआत के लिए बढ़िया नहीं है। किसी से वाद-विवाद न करें। संतान को लेकर टेंशन होगी। दोपहर के बाद घर में खुशहाली रहेगी। सेहत में सुधार होगा। बिजनेस में सहयोग मिलेगा। नौकरी में कोई आपके प्रति खराब सोच रहा है परन्तु आर्थिक लाभ होगा, मेहनत से प्रसिद्धि मिलेगी। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। आगे बढ़ने के अवसर लाभकारी सिद्घ हो रहे हैं। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। सुख-आनंद कारक समय है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए नुकसानदेय है। प्रवास को टाल दें। पैतृक संपति को लेकर हो रही बात को छोड़ना आपके हित में रहेगा। मां का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। वैचारिक स्तर पर विचलित न हों। दोपहर के बाद शारीरिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। नए कामों में सफलता प्राप्त होने की संभावना कम है। सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होगी। मनोविनोद बढ़ेंगे। व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। आध्यात्मिक रुचि बनेगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन विदेश में रह रहे आपके परिजनों से शुभ सामाचार मिलेंगे। पूंजी-निवेश करने वालों को नुकसान होगा। दोपहर के बाद आप अधिक भावनाशील बनेंगे। इसलिए मन में हताशा की भावना में भी वृद्धि हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। माता के सेहत का ध्यान रखें। कुछ पिछले संकट अब सिर उठा सकते हैं। निकट जनों के लिए अर्थव्यवस्था हेतु तोड़-फोड़ करना पड़ेगाा। अपने संघर्ष में स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। विशेष परिश्रम से ही अभिष्ट कार्यसिद्घ होंगे। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - धानी है।
☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन वैवाहिक जीवन में भी तनाव बढ़ेगा। यदि तलाक का मामला चल रहा है तो वह अंतिम निर्णय में बदल सकता है। महिलाओं का घर-परिवार की बुजुर्ग महिलाओं से मन-मुटाव होगा। नौकरी में ऑफिस जाने की झंझट से कुछ दिन दूर रहेंगे। बच्चों के साथ खुद की सेहत का ख्याल रखें। रुका हुआ लाभ प्राप्त हो सकता है। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में पद-प्रतिष्ठा सम्मान, यश की प्राप्ति होगी। पारिवारिक स्थिति में कोई मंगल काम होगा। भूमि-भवन, वाहन संपत्ति खरीदने के योग हैं। सेहत का ख्याल रखें। गिरते शेयर मार्केट का भविष्य में आपको फायदा मिलेगा, निवेश करें। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं है। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। यात्रा का योग हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपको सुख-साधनों की वृद्धि होगी। भूमि, संपत्ति, वाहन, आभूषण, वस्त्र आदि खरीदेंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को कोई सम्मान मिल सकता है। बाहर की यात्रा से बचें। प्रेम संबंध में इजहार के लिए बढ़िया है। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। शुभ कार्यों में अड़चनें और परिवार के बुुजुर्ग-जनों से मतभेद रहेगा। किसी से वाद-विवाद अथवा कहा-सुनी होने का भय रहेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - लेमन है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको निर्णय लेने में परेशानी होगी। मन में उलझन व डर बना रहेगा। परिवार और बुजुर्ग लोगों की मदद लें। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। सेहत का ख्याल रखें। घर पर ही मनोरंजन के साधन जुटाएंगे और परिवार के साथ खुशी के पल बिताएंगे। कुछ आर्थिक चिंताएं भी कम होगी। नियोजित धन से लाभ होने लगेगा। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। बढ़ते घाटे से कुछ राहत मिलने लगेगी। समय का सदुपयोग करें। साधन और भोग-विलास के प्रचुर अवसर होंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आप वाणी पर संयम रखें। आवेश में आकर कोई काम न करें और ना ही किसी को बुरा-भला कहें। नौकरी व बिजनेस में सब-कुछ सामान्य रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएं, सेहत बढ़िया रहेगा। यात्रा से बचें व पारिवारिक समारोहों को टाल दें। आलस्य का त्याग करें। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी, पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा। धन वृद्घि होगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपकी अहमियत बढ़ेगी। मान-सम्मान मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा हो जाने से राहत महसूस करेंगे। पत्नी व मां का मन प्रसन्न रहेगा। परिजनों से मतभेद दूर होंगे।सेहत का ख्याल रखें। यात्रा से बचें। बिजनेस व नौकरी में सहयोगी से परेशान रहेंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। काम-काज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कुम्भ राशि :- आज के दिन आपके नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में वृद्धि और नए कार्य का प्रस्ताव मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। रूके कार्यों में प्रगति आएगी। बच्चों का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन में परिवार की वजह से अनबन होगा, संभलकर रहें। लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास सफल होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपके नए संबंध बनेंगे। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस करेंगे। सेहत खराब होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। नौकरी में घर से ही काम करेंगे। बिजनेस में नुकसान होगा। प्रेम में इजहार के लिए वक्त बढ़िया है। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी व संतान पक्ष से थोड़ी आकांक्षा रहेगी। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। खान-पान में सावधानी रखें। व्यापार में प्रगति होगी। अपने अधीनस्त लोगों से कम सहयोग मिलेगा। स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - लाल है।
