दैनिक राशिफल २१ सितंबर २०२५ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 21-09-2025 रविवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- आश्विन (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत भाद्रपद माह,
तिथि- अमावस्या 25:22:54*, 
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 05 आश्विन गते,
नक्षत्र- पूर्वफाल्गुनी 09:31:07, पश्चात-उ०फाल्गुनी,
योग- शुभ 19:51:41, 
करण- चतुष्पद 12:46:11, पश्चात-नाग,
चंद्र- सिंह 15:56:48, पश्चात-कन्या राशिगत,
सूर्य- कन्या राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:10:08, 
सूर्यास्त- 18:17:38,
दिन काल- 12:07:30, 
रात्री काल- 11:52:59,
चंद्रास्त- 18:03:05,
चंद्रोदय- 30:24:35*,
राहू काल- 16:47-18:18 अशुभ,
यम घंटा- 12:14-13:45 अशुभ,
अभिजित- 11:50-12:38 शुभ,
प्रदोष- 18:18-20:42 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :-आजपितृ-विसर्जन अमावस्या श्राद्ध दिवस है। आज के दिन तिल का तेल खाना लगाना वर्जित है। स्त्री सहवास निशिद्ध है। धन एवं शरीर की हानि होती है। 

    !!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। दिन दोस्तों के नाम है उनसे लाभ होगा। नए मित्र बन सकते हैं, जो कि भविष्य में काम आएंगे। अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। प्रवास या पर्यटन का आयोजन हो सकता है। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। अपनी काबलियत से कठिनाइयों से बाहर निकल सकेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा। व्यापार में पुराने निवेशों से लाभ प्राप्त होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बेवजह किसी से तर्क-वितर्क न करें, अन्यथा विवादों में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ वृष राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। काम के नये अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा का योग भी बन सकता है। नई योजनाएं लाभ देंगी। जल्दबाजी में लिये गए निर्णय नुकसान करा सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है। धन लाभ होगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में वातावरण आनंदित रहेगा। परिवार में विवाद होने से बचें। परिजनों से बहस भी हो सकती है। स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन मध्यम रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। व्यवसाय में दूसरों पर निर्भरता नुकसान पहुंचा सकती है। इसीलिए कठिन परिश्रम से स्वयं अपने कार्यों को निपटाएं। सहयोगियों से मदद ले सकते हैं। निवेश का कारोबार लाभदायक रहेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार का माहौल भी सुखमय रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत से परेशान रहेंगे। सर्दी व जुकाम से हालत खराब रहेगी। धार्मिक काम में धन खर्च होगा, लेकिन ईश्वर की कृपा बनी रहेगी। परिवार व दोस्तों से बिछड़ना होगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। शेयर बाजार से लाभ मिलने की संभावना रहेगी। मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। नया निवेश करने से बचें। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें। फालतू चिंता से बचें। पार्टनर की मदद से धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोग विरोधियों से परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत भी थोड़ी ठीक रहेगी। पुराने रोगों में आराम मिलेगा। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। दोस्तों से मिलना होगा। खान-पान पर संयम रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी व बिजनेस में कदम सोच-समझकर रखें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक मुलाकात होगी। नौकरी व बिजनेस को लेकर सतर्क रहें। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। कारोबार विस्तार की नई योजना बना सकते हैं। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे, निवेश से बचें। स्टूडेंट्स को मेहनत के बावजूद कम परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी काम पर ध्यान केंद्रित करने में परेशानी महसूस करेंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। काम में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। नये काम के अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। व्यवसाय मंदा चलेगा और व्यय बढ़ेगा। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। क्रोध की अधिकता परेशानी में डाल सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। नये काम को तेजी से पूरा करेंगे। इच्छा पूरी होने से मन को खुश होगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच से सफलता के आसार बढ़ेगे। किसी जरुरतमंद की मदद करेंगे। संतान सुख मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत में मामूली उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की समयानुकूल पूर्ति हेतु मन तत्पर रहेगा। रोजगार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन साथी के साथ मधुरता संबंध रखें। कारोबार में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। दिया धन वापस मिल सकता है। निवेश से अच्छा लाभ होगा। परिश्रम से किये गए कार्य सफल होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत थोड़ी नासाज हो सकती है। बोलचाल, स्वभाव और चिड़चिड़ाहट पर काबू रखें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। जोखिम लेने से बचें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अचानक लाभ के योग बनेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। गुस्से में लिये गये निर्णय से आत्मगलानि महसूस करेगे। महत्वपूर्ण घरेलू काम को समय से पूर्ण करने का प्रयास करें। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अपनी तबीयत का विशेष ध्यान दें। सोच-समझकर काम करें, अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। क्रोध की अधिकता रहेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ घूमने-फिरने में समय बिता सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय है। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग रहेंगे। पुराने निवेश, पुराने दोस्तों या सम्बंधों से लाभ मिल सकता है। शेयर और प्रापर्टी में निवेश से अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी में स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। घर-परिवार की भी समस्या रहेगी। धर्म, कर्म करने से अधिक हानि न हो ऐसी परिस्थिति का निर्माण हो सकता है। इस समय किसी के बीच में न पड़ने की व धन से जुडी़ लेन-देन न करें। दिन आपके जीवन में खुशियां लाएगा। साझेदारी के बिजनेस में बड़ा फायदा मिलने के योग हैं। हल्के विषयों की पढ़ाई में मन लगेगा। छात्रों को अच्छी सफलता मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हरा है। 

☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कठिन परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। व्यवसाय में सोच-समझकर लिये गये निर्णय लाभदायक रहेंगे और योजनाएं सफल होंगी। धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। कारोबार या दफ्तर से जुड़े काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। क्रोध की वजह से काम बिगड़ेगा। शारीरिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद रहेगा। बिजनेस में उच्च अधिकारियों के साथ काम बनेगा। नौकरी में प्रमोशन होगा। अधिक परिश्रम से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। इसका असर रिश्तों पर पड़ सकता है। दोस्तों की अनदेखी न करें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ कुम्भ राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, सामाजिक कामों में भाग लेने की इच्छा पूर्ण होगी। किसी पर की चिंता से आप प्रभावित रहेंगे। सेहत से परेशान रहेंगे। धार्मिक मांगलिक कामों में शामिल होंगे। लेकिन कड़ी मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्राएं लाभकारी रहेंगी। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना रहेगी। जितनी मेहनत करेंगे उतना फल प्राप्त होगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। दूसरों के काम में दखल न दें, परेशानी में पड़ सकते हैं। दौड़-धूप करने से थकान महसूस होगी। परिवार में कलह भी हो सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। जैसा कर्म करेंगे, वैसा फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में अचानक फायदा हो सकता है, लेकिन सोच-विचारकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। कुछ मामलों को लेकर मन में भ्रम और अनिश्चितता का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। छोटी परेशानियों से मुकाबला करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्याथियों के समय अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर परेशान होना पड़ सकता है। सामाजिक स्तर पर प्रसिद्धि व प्रशंसा मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। वाणी और व्यवहार पर संयम रखिएगा। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - लाल है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!