शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- आश्विन (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत भाद्रपद माह,
तिथि- अष्टमी 27:05:30*,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 29 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- रोहिणी 08:40:05, पश्चात-मृगशीर्षा,
योग- वज्र 07:34:20, पश्चात-सिद्धि,
करण- बालव 16:01:54, पश्चात-कौलव,
चंद्र- वृषभ 20:02:35, पश्चात-मिथुन राशिगत,
सूर्य- सिंह राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:06:42,
सूर्यास्त- 18:26:03,
दिन काल- 12:19:21,
रात्री काल- 11:41:07,
चंद्रास्त- 13:11:03,
चंद्रोदय- 23:18:21,
राहू काल- 16:54-18:26 अशुभ,
यम घंटा- 12:16-13:49 अशुभ,
अभिजित- 11:52-12:41 शुभ,
प्रदोष- 18:26-20:48 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज अष्टमी तिथि का श्राद्ध है। अष्टमी तिथि के दिन नारियल का खाने से कलंक लगता है।
!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन शुभ फलदायी रहेगी। बिजनेस में फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से मदद मिलने के योग बन रहे हैं। अविवाहित लोगों की लव लाइफ अच्छी हो सकती है। कारोबार अच्छा चलेगा और आकस्मिक धन लाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो कि लाभदायक रहेगी। परिजनों-मित्रों के साथ किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का कार्यक्रम बना सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सेहत को लेकर सतर्क रहें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ वृष राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके काम-काज के तरीकों में बदलाव हो सकता है, जिससे आपको फायदा होगा। इसके साथ ही कामकाज की टेंशन कम हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। आमदनी बढ़ने की भी संभावना है। कारोबार में धन लाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की मदद से कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय विस्तार की योजना बना सकते हैं। नये कार्य की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिल सकता है। परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ आय में वृद्धि होने के योग हैं। छोटा और आनंददायी प्रवास होगा। सेहत अच्छी रहेगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पिंक है।
☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। सितारों की स्थिति आपके लिए खास हो सकती है। आप सक्रिय रहेंगे। आपको नया काम या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कुछ नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। लव पार्टनर की मदद से धन लाभ के योग हैं। व्यवसाय में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य आसानी से होंगे, जिससे अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। अपने कार्यों की वजह से पदोन्नति भी मिल सकती है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सेहत का ध्यान रखें। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - ग्रे है।
☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको भावनात्मक सहयोग मिल सकता है। सामाजिक और सामूहिक कामों के लिए लोगों से मुलाकात हो सकती है। ताजगी और स्फूर्ति महसूस होगी। सेहत में सुधार होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, जिससे शिथिलता एवं मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धन लाभ की स्थिति रहेगी। अपने प्रयासों और कठिन परिश्रम से सभी कार्य समय पर पूर्ण होंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदारों के समाचार मिलने से आनंद दोगुना हो जाएगा। खान-पान का ध्यान रखना होगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप कुछ लोगों को इम्प्रेस कर सकते है। जॉब बदलने या एक्स्ट्रा इनकम के लिए भी विचार कर सकते हैं, इसमें आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। नई शुरुआत करने में भी सफल हो सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा और कार्यभार की अधिकता रहेगी। पैसों के लेन-देन से बचें और निवेश का निर्णय बुजुर्गों की सलाह लेकर ही करें, अन्यथा नुकसान होने की संभावना रहेगी। नये कार्यों की शुरुआत न करें। आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़ेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा, लेकिन अनावश्यक धन-व्यय भी अधिक रहेगा। मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - वॉयलेट है।
☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। आपको अचानक फायदा हो सकता है। बिजनेस में नए सौदे हो सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ सकता है। पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा। दुर्घटना या चोट लगने के योग बन रहे हैं। आपको संभलकर रहना होगा। व्यावसायियों को अच्छा मुनाफा कमाने के अवसर मिलेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा और धन लाभ की स्थिति रहेगी। आकस्मिक धन का आगमन हो सकता है। कार्यों में सफलता मिलेगी और अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। कारोबार विस्तार की योजना बना सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ तरक्की के योग रहेंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य भी बना रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अधिकारियों से सहयोग कम ही मिल पाएगा और आपको बिजनेस में सावधान रहना होगा। बिजनेस या फिर कोई भी काम हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता की संभावना कम है। बिजनेस के मामलों में किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। कार्यक्षेत्र में कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़े परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। सहकर्मियों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में धन लाभ की स्थिति रहेगी। अधूरे कार्य पूर्ण हो सकते हैं, लेकिन नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ सम्बंध सुरुचिपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, लेकिन बाहर का खाना खाने से बचें। कुछ शुभ समाचार भी मिल सकते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - पीच है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप जल्दबाजी न करें। अकेलेपन से बचें। अधूरे काम निपटाने में आपको परेशानियां आ सकती हैं। मिलने वाले पैसों को आने वाले समय के लिए बचा कर रखें। बिजनेस और नौकरी के बड़े मामलों पर कुछ फैसले हो सकते हैं या प्लानिंग भी बन सकती हैं। विद्यार्थी, कलाकार और खिलाड़ियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय भी अच्छा चलेगा, लेकिन छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और धन लाभ भी हो सकता है, जिससे मनोबल भी बढ़ेगा, लेकिन किसी महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लेने की वजह से दुविधा का अनुभव होगा। पठन-लेखन के क्षेत्र में आप की रूचि बढ़ेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। शुभांक - 7 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। आमदनी बढ़ाने और खर्चों में कटौती करने पर विचार कर सकते हैं। आप नौकरी या कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी से गिफ्ट मिल सकता है। प्रेमियों के लिए समय अच्छा हो सकता है। मन में काल्पनिक विचार आएंगे, जिससे सृजनात्मक शक्ति को उचित दिशा मिल जाएगी, लेकिन व्यवसायियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य समय पर पूर्ण नहीं होने से चिंता बढ़ सकती है। परिजनों, मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। सेहत थोड़ी नरम हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - संतरी है।
☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। नौकरी में बदलाव और पदोन्नति की संभावना है। आप किसी को बिना मांगे राय देने से बचें। आपकी सेहत में पहले से थोड़ा सुधार भी हो सकता है। व्यावसाकि क्षेत्र में छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन समाधानकारी व्यवहार अपनाने से कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है। भाइयों के बीच प्रेम बढ़ेगा और परिवार के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों-परिजने के साथ प्रवास पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ कुम्भ राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में समय पर सहयोग नहीं मिलने से परेशानी हो सकती है। कुछ लोग आपके काम का विरोध भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप कुछ नया और ज्यादा करने की सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और महत्वपूर्ण कार्यों में सफल होंगे। नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। कारोबार में धन लाभ की स्थिति रहेगी। कार्यों में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा, लेकिन व्यावहारिक निर्णयों में दुविधा रहेगी। वाणी पर संयम रखने से वाद-विवाद की स्थिति को टाल सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - संतरी है।
☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आने वाले कुछ दिनों में बड़े काम करने की योजना बना सकते हैं। जीवन साथी से मदद और समर्थन मिल सकता है। आपको विवाह प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। शादीशुदा लोगों के लिए दिन ठीक कहा जा सकता है। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा। आपको संभलकर चलना होगा, अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। निवेश हानिकारक हो सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे, अन्यथा कलह हो सकती है। मनोरंजन में धन का व्यय होगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - ब्लू है।
