गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित 350 वीं शहीदी आध्यात्मिक जागृति यात्रा का सिंदरी गुरुद्वारा साहिब में आगमन और भव्य रूप से हुआ सत्कार

बृज बिहारी दुबे
By -
सिंदरी ,धनबाद। गुरु तेग बहादुर जी, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी, भाई दयाला जी  को समर्पित 350 वीं  देश के नौ राज्यों में भ्रमण को निकाली गई शहीदी आध्यात्मिक जागृति यात्रा पटना साहिब गुरुद्वारा गुरु के बाग से 17 सितंबर से आरंभ होकर दिनांक 20 सितंबर दिन शनिवार को सिंदरी गुरुद्वारा साहिब में आगमन हुआ। सिंदरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व सिख समाज के श्रद्धालुओं ने गुरु के काफिले  का श्रद्धा पूर्वक भव्य रूप से अभिनंदन सत्कार किया गया।  सर्वप्रथम तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब से आए पंच प्यारे( मान्यतानुसार गुरु साहिबान द्वारा सजाए गए 5 सिख जो सिख धर्म की पहचान को परिभाषित करते हैं ) को प्रबंधक कमेटी की ओर से सिरोपा एवं फूलों का हार पहनाकर सम्मानित किया गया उपरांत 6 जत्थेदार, दो ग्रंथी सिंह, गुरुद्वारा पटना साहिब सेक्रेटरी इंद्रजीत सिंह, पटना साहिब नगर कीर्तन जत्थेदार हरजीत सिंह, सहयोगी पटना साहिब नारायण सिंह जी, धनबाद गुरुद्वारा साहिब प्रधान माझा साहिब, धनबाद गुरुद्वारा कॉलेज प्रेसिडेंट राजेंद्र सिंह चहल को सिरोपा( सिख धर्म के सम्मान और गरिमा का प्रतीक )ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कफिले में पधारे सभी सम्मानित सिख साहिबान जत्थेदारों की उपस्थिति में शब्द कीर्तन और अरदास कर सुख समृद्धि की कामना की  गई। उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर गुरु का लंगर क्षका।काफिले का मुख्य आकर्षण बस में सुसज्जित पालकी में गुरु तेग बहादुर जी के  शस्त्र  एवं बाबा दीप सिंह के हस्तलिखित गुरु ग्रंथ साहिब का पवित्र ग्रंथ है। 3:00 बजे काफिला अन्य गुरुद्वारों में दर्शनार्थ के लिए प्रस्थान कर गया। कार्यक्रम के आयोजन में गुरुद्वारा साहिब सिंदरी के ग्रंथि बलवीर सिंह, गुरुद्वारा प्रधान जसप्रीत सिंह रैनो, हरदीप सिंह,हरविंदर सिंह सहित सभी  संगत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



रिपोर्ट प्रेम प्रकाश शर्मा

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!