चोपन। पूर्व मंत्री स्व0 सूबेदार प्रसाद के आवास पर शनिवार को उनकी नौवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर नगर व आसपास के सैकड़ो लोगों ने पूर्व मंत्री के साथ व्यतीत किए स्वर्णिम पलों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजीव गौड़ ने कहा कि कोन जैसे दुरूह इलाके से निकल कर उन्होंने इस इलाके में अपने कार्यकाल के दौरान विकास की गंगा बहाई, उसके जीवन्त प्रमाण आज भी देखने को मिलते हैं। सूबेदार जी ने सोनभद्र के विकास में अहम योगदान दिया उनके द्वारा कराए गए कार्य आज भी अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए मिशाल है उनके बारे में जितना कहा जाए कम है। उनके किए गए कार्यो से सीख लेते हुए अनुसरण करने की आवश्यकता हैं उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम हैं।उनके जीवन यात्रा की बातों को उनके छोटे पुत्र डॉ. सत्येंद्र आर्य ने लोगों के साथ साझा किया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रमेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे, जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, पूर्व चेयरमैन इंद्र बहादुर सिंह, सुरेंद्र नाथ बरनवाल, जिला पंचायत सदस्य चुर्क मोहन कुशवाहा, संजीव तिवारी, मंडल अध्यक्ष संजय केसरी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, राजन जायसवाल, राजेंद्र जैन, प्रदीप अग्रवाल,राहूल सिंह, हिमांशु प्रियदर्शी,अगोरी प्रधान राम प्रताप,पूर्व प्रधान रामधनी, अनीष अहमद, विकास सिंह छोटकू योगेन्द्र सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे। संचालन मंडल महामंत्री विकास चौबे ने किया|
रिपोर्ट सत्यदेव पांडे
