दैनिक राशिफल 0३ सितंबर २०२५ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 03-09-2025 बुधवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- भाद्रपद (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत भाद्रपद माह,
तिथि- एकादशी 28:21:26*, 
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 18 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 23:07:29,
योग- आयुष्मान 16:16:08, पश्चात-सौभाग्य,
करण- वणिज 16:12:17, पश्चात-विष्टिभद्र,
चंद्र- धनु 29:20:18* पश्चात-मकर राशिगत,
सूर्य- सिंह राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:01:20, 
सूर्यास्त- 18:39:01,
दिन काल- 12:37:41, 
रात्री काल- 11:22:48,
चंद्रोदय- 15:50:42,
चंद्रास्त- 26:07:03*,
राहू काल- 12:20-13:55 अशुभ,
यम घंटा- 07:36-09:11 अशुभ,
अभिजित- 11:55-12:45 अशुभ,
प्रदोष- 18:39-20:57 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज एकादशी तिथि के दिन चावल या साबूदाना खाना वर्जित है। बाल कटवाना निषिद्ध है। इससे धन एवं शरीर का नाश होता है।

   !!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं है। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। धैर्य से काम लेना होगा। जीवन साथी के लिए अपना रवैया ठीक रखें और विवाद से बचें। किसी और की तरफ आकर्षण बढ़ेगा। माता-पिता का पूरा ख्याल रखें। संतान की ओर से भी अच्छा समाचार शुभ नहीं मिलेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ वृष राशि :- आज आपका दिन परिश्रम और प्रयास से काम बनने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जायेगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल मिलेगा।  प्यार करने वालों के लिए तो अलगाव व विवादों से भरा दिन है। जीवन साथी की शिकायतों को दरकिनार न करें, सावधान रहें। आपका संघर्ष का समय शुरू हो रहा है। नौकरी में प्रमोशन होते-होते रह जायेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपको जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। काम-काज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जायेगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। बच्चों को चोट लग सकती है। किसी के यहां दावत में जाना होगा। खान-पान पर संयम रखें। आपके काम को सराहा तो जाएगा, लेकिन उसके लिए धैर्य रखना होगा। सेहत सामान्य रहेगी।  शुभांक - 2 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन विद्यार्थियों के शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। लेन-देन में आ रही बाधा को दूर करने के प्रयास सफल होंगेे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। संबंधों में सुधार होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। जो लोग अविवाहित हैं उन्हें अपने जीवन साथी के चुनाव में सावधानी बरतनी चाहिए। जो लोग प्यार में हैं साथी पर शक करने से बचें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपके पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी व संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रहेगी। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। खान-पान में सावधानी रखें। व्यापार में प्रगति होगी। अपने अधीनस्त लोगों से कम सहयोग मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। तकनीकी क्षेत्र में नाम कमाएंगे। किसी यात्रा पर खास दोस्त के साथ जाएंगे। शुभांक -7 और शुभ रंग - कत्थई है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपके शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। रुका हुआ लाभ प्राप्त हो सकता है। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। किसी से कहा सुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। बिजनेस की दृष्टि से बढ़िया है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति का योग बन रहा है। मान-सम्मान के साथ पद-प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। शुभांक -5 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ तुला राशि :- आज आपकाक दिन नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं है। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। दिन व्यापार विक्रय से धनार्जन करेंगे। अविवाहितों के विवाह का पूर्ण योग है। सेहत अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। वाहन सोच-समझकर चलाएं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपकी किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। कार्य भार बढ़ेगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं है। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। शुभ कार्यों में अड़चनें और परिवार के बुुजुर्ग-जनों से मतभेद रहेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कुछ चिंता हो सकती है। सेहत व शुगर को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। निवेश के लिए सही समय है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपके बढ़ते घाटे से कुछ राहत मिलने लगेगी। कुछ आर्थिक समस्याएं भी कम होंगी। नियोजित धन से लाभ होने लगेगा। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। समय का सदुपयोग करें। साधन और भोग-विलास के प्रचुर अवसर होंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। पिता से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। बच्चे का ख्याल रखें। नौकरी में सामान्य रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - धानी है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपके व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा जाए तो अच्छा है। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। महत्त्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। परामर्श व परिस्थिति का सहयोग मिलेगा। मनचाहा नतीजा मिलेगा। शत्रु प्रयास तो करेंगे, लेकिन नुकसान नहीं कर पाएंगे। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, दोस्त आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम की इच्छा जगेगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ कुम्भ राशि :- आज के दिन आपको आगे बढ़ने के अवसर लाभकारी सिद्घ हो रहे हैं। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते है। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। सुख-आनंद कारक समय है। क्रोध पर काबू रखें। किसी भी तरह के विवाद और अनैतिक संबंधों से दूर रहने में ही भलाई है। विद्यार्थियों के लिए सामान्य है। परिश्रम करना पड़ेगा। बिजनेस व नौकरी में सतर्क रहें। दोस्तों पर विश्वास ना करें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होंगी। मनोविनोद बढ़ेंगे। व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। आध्यात्मिक रुचि बनेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छे व प्रगाढ़ संबंध रहेंगे। जातक मन की चंचलता पर संयम रखें नहीं तो नुकसान होगा। विद्यार्थियों को काफी मेहनत करने की जरूरत है। संतान की सेहत चिंता का कारण बनेगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पीला है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!