सुंदर हॉस्पिटल के डॉक्टर मनोज कुमार विश्वकर्मा पर गंभीर आरोप: विजय कुमार की पत्नी की बच्चेदानी निकाली, नवजात की मौत!

बृज बिहारी दुबे
By -

​रीवा, उत्तर प्रदेश -जिला मिर्जापुर के रीवा , जमालपुर थाना क्षेत्र के निवासी विजय कुमार ने सिकंदरपुर के सुंदर हॉस्पिटल के डॉक्टर मनोज कुमार विश्वकर्मा पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। विजय कुमार का कहना है कि डॉक्टर ने उनकी पत्नी नगीना का गलत ऑपरेशन करके उनकी बच्चेदानी निकाल दी, जिससे उनके नवजात शिशु की भी मृत्यु हो गई।
​विजय कुमार ने मीडिया को बताया कि उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी को प्रसव के लिए सुंदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। विजय के अनुसार, डॉक्टर मनोज कुमार ने उनकी सहमति के बिना ही उनकी पत्नी का ऑपरेशन किया। इस दौरान, डॉक्टर ने उनकी पत्नी की बच्चेदानी निकाल दी और नवजात शिशु की भी मौत हो गई।
​इस घटना के बाद से, पीड़ित पति-पत्नी न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन अभी तक डॉक्टर के खिलाफ कोई एफ.आई.आर. (FIR) दर्ज नहीं की गई है। विजय कुमार ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों से की है और न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मदद की अपील की है।
पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि अब तक लाखों रुपए के ऊपर इलाज में खर्च भी हो गए लेकिन अभी भी पत्नी की हालत सुधर नहीं रही है।
​यह मामला एक गंभीर चिकित्सा लापरवाही और मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप है, जिसकी निष्पक्ष जांच एवं सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के लिए प्रशासन और पुलिस से हस्तक्षेप की मांग की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!