राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ ने केंद्रीय संचार मंत्री से मुलाकात कर समस्याओं का सौंपा ज्ञापन-ksfastnews

बृज बिहारी दुबे
By -

गिरिडीह:- राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ भारत देश के राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ की समस्याओं को लेकर संगठन का 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल राष्ट्रीय अध्यक्ष और पी जी कुलकर्णी  के नेतृत्व में केन्द्रीय संचार मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया से उनके आवास पर मिलकर सर्वर में अपडेशन को लेकर देश भर मे व्यवसाय प्रभावित हैं, इस समस्या को आज प्रमुखता से संचार मंत्री के समक्ष उठाया गया! इसके साथ ही डाकघर से आने वालीअनेक समस्याओं को संचार मंत्री के समक्ष उठाया गया संचार मंत्री जी ने आज आश्वासन दिया है कि संसद का सत्र समाप्त होने के पश्चात संगठन  के पदाधिकारियों के साथ एक अधिकारिक बैठक करते हुए सभी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा किया जाएगा! आज की मुलाकात के मुख्य रुप से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीस भट्टाचार्य,सहायक सचिव श्री अभय जैन,राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुश्री गायत्री दुबे,राष्ट्रीय सहायक सचिव श्री मिलिंद साने, झारखंड राज्य के सचिव श्री सत्य नारायण दुबे व गिरीडीह के जिला अध्यक्ष श्री सुधीर आनंद शामिल थे।


रिपोर्ट अमित बाछुका

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!