भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा एवं यूनीटेक कैस्केड अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन द्वारा एक संयुक्त रूप से पर्यावरण सरंक्षण एवं स्वच्छता जागरूक अभियान का आयोजन किया गया है।
जिसका उद्देश्य निवासियों एवं बच्चों को पर्यावरण के विषय में जानकारी देना अथवा स्वच्छता के महत्व को बताना था।
कार्यक्रम के संयोजक उद्धव ने बताया यूनिटेक कैस्केड की उद्यान संरचना एवं पेड़ पौधे पक्षियों की पहली पसंद है। यहां लगभग 20 से 25 प्रजातियों के पक्षी आते जाते रहते हैं।
कार्यक्रम में वृक्षारोपण के तहत 20 वाटर ब्रश के पेड़ भी लगाए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत में रिया जैन द्वारा ट्रेजर हंट का खेल कराया गया।
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा एवं अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक अरोरा ने बताया स्वच्छता को लेकर और भी कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा में किए जाएंगे शाखा का उद्देश्य शहर के निवासियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण के लिए शिक्षित एवं जागरूक कर जल्द से जल्द ग्रेटर नोएडा को स्वच्छता की रैंकिंग में ऊपर लाना है।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद की तरफ से पर्यावरण कोऑर्डिनेटर डॉ दिव्या अग्रवाल ,सह सचिव गगन मिश्रा, अजय गुप्ता , नीरज कौशिक, राजीव जैन
एवं यूनीटेक कैस्केड से सचिव
रश्मि सिंगल, उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, अशोक सिंह, विनोद सिवाच, केपी सिंह, प्रशांत कुमार, राजेश सिंह, रवि,के सी मल्होत्रा, राखी, मुदिता, मीनू, प्रियंका, रजनी आदि कई निवासियों ने हिस्सा लिया।
रिपोर्ट भोला ठाकुर