मड़ियाहूं नगर में व्यापार मंडल के अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया झंडारोहण
By -
August 15, 2025
जौनपुर मडियाहू नगर में व्यापार मंडल के अध्यक्ष के नेतृत्व में झंडारोहण करके 79 वे स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जहां एक तरफ पूरा भारत देश आजादी के इस उत्सव में सराबोर हो रहा था।वहीं पर मडियाहू नगर में अलग-अलग झांकियां के साथ लोगों ने आजादी का यह उत्सव मनाया। व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं नगर के संभ्रांत लोग मिलकर झंडारोहण कर राष्ट्रगान किया। इस दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद एवं वंदे मातरम के नारों से पूरा नगर गूंज रहा था इस मौके पर अत्ताउल्लाह खान परमजीत सिंह चंद्रभान यादव रहमत खान अरविंद चौरसिया सभासद युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ रवि मौर्य सभासद लाल प्रताप सिंह सहित नगर तमाम लोग उपस्थित रहे।
Tags: