वाराणसी के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में जन अधिकार पार्टी ने जनहित से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन करने का फैसला किया है। यह निर्णय भटपुरवा ग्राम सभा में पार्टी कार्यकर्ता रविंद्र मौर्य के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया। इस बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुँचाना था।
संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी के पूर्व मंडल प्रभारी अनिल मौर्य 'मास्टर साहब' ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और जन अधिकार पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। अनिल मौर्य ने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए काम करना ही पार्टी का मुख्य लक्ष्य है। इसी क्रम में उन्होंने जन समस्याओं को लेकर एक आंदोलन की रूपरेखा भी तय की।
पंचायत चुनाव की तैयारी का आह्वान--
विशिष्ट अतिथि और युवा मंडल अध्यक्ष बबलू मौर्य ने कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत चुनाव के लिए अभी से तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी को मजबूती से लड़ना है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है।
बबलू मौर्य ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया।
इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष महेंद्र मौर्य, जिला सचिव राजेश मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष अमन कुमार, अजीत कुशवाहा, कमलेश प्रधान, दिलशाद, अनिल पटेल और अन्य कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस आयोजन से यह स्पष्ट है कि जन अधिकार पार्टी वाराणसी में अपनी पकड़ मजबूत करने और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
रिपोर्ट मिथिलेश कुमार