दैनिक राशिफल ०७ अगस्त २०२५ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 07-08-2025 गुरुवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- श्रावण (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत श्रावण माह,
तिथि- त्रयोदशी 14:27:26, पश्चात-चतुर्दशी,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 23 श्रावण गते,
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 14:00:26, पश्चात-उत्तराषाढ़ा,
योग- विष्कुंभ 06:41:19, पश्चात-प्रीति,
करण- तैतुल 14:27:27, पश्चात-गर,
चंद्र- धनु 20:10:17, पश्चात-मकर राशिगत,
सूर्य- कर्क राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:47:11, 
सूर्यास्त- 19:06:10,
दिन काल- 13:18:59, 
रात्री काल- 10:41:33,
चंद्रोदय- 17:59:31,
चंद्रास्त- 28:23:58*,
राहू काल- 14:07-15:46 अशुभ,
यम घंटा- 05:47-07:27 अशुभ,
अभिजित- 12:00-12:53 शुभ,
प्रदोष- 19:06-21:15 तक,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :~ आज त्रयोदशी तिथि के दिन बैंगन खाने से पुत्र को दोष होता है। चतुर्दशी एवं पूर्णिमा तिथि के दिन तिल का तेल खाना-लगाना निषिद्ध है। स्त्री-सहवास वर्जित है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है।

    !!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ उलझने लेकर आएगा। बिजनेस में आपको उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा, जिससे आपको कोई निवेश सोच विचार कर करना बेहतर रहेगा, नहीं तो कोई नुकसान होने की संभावना है। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो इससे कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो सकता है। आपके बॉस आपके ऊपर जिम्मेदारियां का बोझ डाल सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - हल्का सुनहरा है।

☀️ वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। रक्त संबधी रिश्तों में मजबूती आएगी। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। यदि आपका कोई पैत्रक संपत्ति को लेकर विवाद हो, तो उसमें आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके आगे बढ़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको  किसी को धन उधार देने से बचना होगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - केसरिया है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको यदि अपने आर्थिक स्थिति की कोई चिंता थी, तो वह दूर होगी, क्योंकि व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं, जो आपको अच्छा लाभ देगा। यदि आपने पहले प्रॉपर्टी में निवेश किया था, तो उससे भी आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने पारिवारिक समस्याओं को घर से बाहर न जाने दें। आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आपके व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी तरक्की की राह में आ रही बढ़ाएं दूर होंगी। परिवार के सदस्यों का  आपको पूरा साथ मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आप पार्टनरशिप में किसी काम को ना करें, नहीं तो इससे आपको नुकसान होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी सीनियर से सहायता मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - श्याम है।

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन विशेषकर नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है, क्योंकि उनके कुछ विरोधी भी उनको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई सपना पूरा हो सकता है। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपका कोई डूबा हुआ धन था तो वह आपको वापस मिल सकता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए सोचे समझे कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। परिवार में सुबह कोई मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन होने के योग बनते दिख रहे हैं। यदि आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं, तो उसमें आपको अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करना बेहतर रहेगा। आप अपने आस-पास रह रहे लोगों से दूरी बनाकर रखें। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान को बढ़ाने का मौका मिलेगा, उन्हें अपने सीनियर से शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए भी कुछ टिप्स मिल सकती हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ तुला राशि :- आज के लिए आपका दिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। जो लोग रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके कार्यक्षेत्र में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते निभाना होगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - नारंगी है। 

☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यवसाय में आपको  कोई नुकसान हो सकता है। आपका कोई काम बनते बनते बिगड़ सकता है। जीवन साथी आपको यदि कोई सलाह दें, तो आप उस पर सोच विचार अवश्य करें। पिताजी का कोई आंखों से संबंधित समस्या होने की संभावना है। आपका मन किस बात को लेकर परेशान रहेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। व्यवसाय की दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ मकर राशि :- आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्हें प्रमोशन मिलने की संभावना है। आपकी संतान के लिए आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। व्यवसाय में यदि आप अपने सहयोगियों से कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी संतान के करियर में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी और उन्हें किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। आप किसी नए वाहन, मकान, दुकान आदि में निवेश करने की प्लानिंग कर सकते हैं। स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्याएं लंबे समय से चली आ रही थी, तो उनसे भी आपको राहत मिलेगी और परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से कोई पार्टी का आयोजन हो सकता है। कोई रुका हुआ पैसा मिल सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - काला है।

☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके बाकी दिनों की तुलना मे अच्छा रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी की खूब केयर करेंगे और उन्हें समय देंगे, जिससे आप दोनों के बीच चल रही दूरियां अनबन कम होगी। ससुराल पक्ष से आपको कोई धन संबंधित मदद मिलती दिख रही है। आप अपने व्यापार में कुछ नई योजनाओं पर पूरा फोकस बनाएंगे, जो आपको अच्छा लाभ देंगी। आपको कोई कानूनी मामला सुलझता दिख रहा है, जिसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नारंगी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!