शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- भाद्रपद (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष-शुक्ल पक्ष अमावस्यांत भाद्रपद माह,
तिथि- अष्टमी 24:57:09*,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 15 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- अनुराधा 17:26:05, पश्चात-ज्येष्ठा,
योग- वैधृति 15:57:46, पश्चात-विष्कुंभ,
करण- विष्टिभद्र 11:54:04, पश्चात-बव,
चंद्र- वृश्चिक राशिगत,
सूर्य- सिंह राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:59:50,
सूर्यास्त- 18:42:26,
दिन काल- 12:42:35,
रात्री काल- 11:17:54,
चंद्रोदय- 13:11:00,
चंद्रास्त- 23:20:57,
राहू काल- 17:07-18:42 अशुभ,
यम घंटा- 12:21-13:56 अशुभ,
अभिजित- 11:56-12:47 शुभ,
प्रदोष- 18:42-20:59 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है।
!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। कुछ अच्छे और मस्ती भरे अवसर भी देगा। घर में कुछ शुभ कार्य हो सकते हैं, साथ ही बच्चों का स्नेह माता-पिता को मिलेगा जिससे दिन की स्थिति अनुकूल रहेगी। काम-काज को लेकर आप काफी आगे रहेंगे। आप खुद के लिए सोच-विचार से बचें, क्योंकि आपको काम को करने में आगे बढ़ना चाहिए जिससे चीजें काफी अच्छे से काम कर पाएं। कारोबार में आपके लिए कुछ चीजें दौड़-भाग वाली हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी, पूर्व में किया गया निवेश लाभ दे सकता है। जमीन जायदाद या घरेलू वस्तुओं से संबंधित कोई बड़ा निर्णय लेने का अवसर मिल सकता है। गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा और किसी नजदीकी सदस्य से सहयोग की अपेक्षा पूरी हो सकती है। हल्का व्यायाम या सैर करने से शरीर और मन दोनों को राहत मिलेगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ वृष राशि :- आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। सुख समृद्धि और घर के माहौल में काफी अनुकूलता बनी रहेगी। दोस्तों से मुलाकात या बात हो सकती है, जो आपको मानसिक ऊर्जा देगी। घरेलू वातावरण थोड़ा व्यस्त रह सकता है लेकिन आप उसे अच्छे से मैनेज कर लेंगे। काम के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको कोई सहयोगी मिल सकता है पर उसका अधिकार ज्यादा रहेगा, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें, जल्दबाजी में लिए फैसले बाद में परेशानी दे सकते हैं। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें किसी पुराने क्लाइंट से नया ऑर्डर मिल सकता है। आमदनी के कुछ नए स्रोत बन सकते हैं। घर में लोगों की जरूरतों के लिए खर्चे बढ़ सकते हैं। संबंधों में स्थिरता बनी रहेगी। मैरिज लाइफ में एक दूसरे की बातों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है, गैस्ट्रिक की परेशानी न हो इसके लिए खाने-पीने में संयम बरतें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला सा रह सकता है। कुछ बातों से मन थोड़ा विचलित हो सकता है, लेकिन कोई छोटी यात्रा या मित्र से मुलाकात मूड बेहतर बना सकती है। समय का सदुपयोग करें बेकार की बातों में न उलझें। काम को लेकर आप थोड़े ऊहापोह में रह सकते हैं, लेकिन समय पर फैसला लेना जरूरी होगा। कारोबार को लेकर आप उत्साही होंगे और साथ ही अपनी ओर से पूरी कोशिश करेंगे कि चीजों को आराम से कर पाएं। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं तो कंपटीशन रहेगा। आर्थिक रूप से कोई बड़ा लाभ नहीं पर बैलेंस बना रहेगा। खर्च सोच-समझकर करें और उधारी या कर्ज लेने से बचें। जीवनसाथी से खुलकर बात करें क्योंकि किसी के कारण छोटी बात को लेकर तकरार न हो जाए। किसी के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है। मानसिक तनाव को दूर करने के लिए ध्यान या मेडिटेशन करें सिरदर्द या नींद की कमी हो सकती है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन कुछ मूडी सा रहेगा, क्योंकि आपके राशि स्वामी चंद्रमा की कंडीशन थोड़ी कमजोर रह सकती है। इमोशनल तरीके से थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। किसी पुराने अनुभव या याद-विवाद की वजह से मन थोड़ा उलझ सकता है, लेकिन परिवार का साथ आपको सुकून देगा। दिन चाय की गर्म घूंट की तरह धीरे-धीरे अच्छा होता जाएगा। काम से जुड़ा कोई पुराना प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकता है या आप उसमें कुछ नया जोड़ सकते हैं। सरकारी क्षेत्र में काम को लेकर कुछ ज्यादा व्यस्त रहेंगे, ऐसे में परेशान भी होंगे पर दिन के दूसरे हिस्से में कोई पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिलेगी। फालतू खर्चों से दूर रहें। कोई छोटा-मोटा आर्थिक लाभ हो सकता है लेकिन बचत पर फोकस जरूरी है। पार्टनर का व्यवहार थोड़ा चुपचाप हो सकता है, लेकिन इसका मतलब दूरी नहीं है - बस थोड़ी थकावट हो सकती है। खुद को आराम देना जरूरी है, इस दौरान अपने मन को व्यस्त रखने के लिए देर रात तक मोबाइल से दूर रहें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन अपने काम के साथ दूसरों के काम का भी है, आपकी ना बोलकर भी सब कह देने वाली स्टाइल में बीतेगा। कुछ लोग आपकी शांति को कमजोरी समझ सकते हैं, लेकिन असल में आप हर चीज का अंदर ही अंदर हिसाब लगा रहे होते हैं। काम की बात करें तो जो लोग बिजनेस में हैं उन्हें कुछ लोगों की ओर से मौका या आइडिया मिलेगा पर इस समय काम को नया रंग देने के लिए आपको अपने वरिष्ठ लोगों कि ओर से भी मदद मांगनी होगी तो खुद को इसके लिए तैयार रखें अपने ईगो को थोड़ा कम रखें। पैसों के मामले में वॉलेट से ज्यादा दिमाग से खर्च करें। कोई बड़ी चीज खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं। प्यार-व्यार में आप थोड़ा रिजर्व मोड में रहेंगे, लेकिन सामने वाला आपको अच्छे से पढ़ ले तो कनेक्शन गहरा हो सकता है। अपने आस-पास की चीजों से प्रभावित होंगे, जिससे सेहत कुछ कमजोर रहेगी। जिम्मेदारियों के कारण खुद को इग्नोर न होने दें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन थोड़ा अल्ट्रा कुल और थोड़ा ट्विस्टेड सा हो सकता है। घर में किसी से कोई नई बात सुनने को मिल सकती है जो आपकी सोच को पूरी तरह से हिला दे, लेकिन पॉजिटिव अंदाज में।
काम के मोर्चे पर जिनसे आपको उम्मीद नहीं थी वहीं से कोई मदद मिल सकती है। आप खुद भी क्रिएटिव मोड में रहेंगे। कुछ नया प्लान कर सकते हैं जो भविष्य में बड़ा बन सकता है। बिजनेस में इस समय ट्रैवलिंग का योग बनता है। पैसों की बात करें तो जेब भले न भरी हो लेकिन दिन का एंड संतुष्टि में होगा। खर्चा सोच-समझकर करें वरना शाम तक बजट ओवर का बोर्ड लग सकता है। दिल से तो आप बहुत बातें करना चाहते हैं बस कोई ऐसा मिल जाए जो सिर्फ बिना टोंके सुने। मैरिज लाइफ में साथ बाहर निकलने एवं बिताने का है। एनर्जी लेवल माइंड हाई अलर्ट पर रहेगा, इसलिए नींद पूरी न हो तो मूड खराब हो सकता है, खुद के लिए थोड़ा आराम जरूरी है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन बेहतरीन होगा। मूड थोड़ा ड्रीमी थोड़ा डीप थॉट से भरा हुआ रहेगा। बड़ों की ओर से इस पर कुछ बातें आपको परेशान कर सकती हैं लेकिन उनकी बातें आपको मार्गदर्शन ही देंगी। किसी पुराने ख्याल में खो जाना या पुरानी बातों को याद करना बार-बार होगा, लेकिन इसी में कुछ नया सोच निकल सकता है। बिजनेस करते हों या फिर कोई नौकरी काम में थोड़ी बोरियत लग सकती है, लेकिन जैसे ही कोई तारीफ मिलेगी, आप फिर से एक्टिव हो जाएंगे। कोई छोटी मीटिंग बड़ा असर डाल सकती है। पैसों की बात करें तो आपकी स्थिति न लॉस वाली है और न बहुत ज्यादा प्रॉफिट वाली पर स्टेबल जरूर रहेगी। किसी पुराने खर्च की भरपाई हो सकती है। दिल की बातें अंदर ही मत रखिए जिस इंसान को आप मिस कर रहे हैं एक मैसेज भेजिए शायद सामने वाला भी यही सोच रहा हो। थोड़ा सुस्ती वाला दिन है मन कुछ करने वाला है और आप कुछ ओर के मूड में हैं इसलिए शुरुआत में ही स्थिति को संभाल लेंगे तो बाकी दिन मजे में निकलेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन मेल-जोल वाला होगा। लोगों को अपनी सलाह देने में आगे होंगे, आत्मविश्वास से भरा दिन हो सकता है। कोई पुरानी योजना या सपना अचानक हकीकत का रूप ले सकता है। काम को लेकर कुछ नया सोचने या उसे अलग अंदाज में करने की प्रेरणा मिलेगी, टीमवर्क अच्छा रहेगा और आपके सुझावों की सराहना मिल सकती है। कारोबार में भी किसी पुराने संपर्क से लाभ होने की संभावना है। फाइनेंशियली दिन बेहतर रहेगा। किसी परिवार के वरिष्ठ सदस्य की ओर से कुछ लाभ मिल सकता है। खर्च भी होगा लेकिन उसमें समझदारी रहेगी। साथी के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। पुराने झगड़े या अनबन को भुलाकर एक नई शुरुआत करें। किसी खास बात को लेकर दिल से बात करने का मौका मिलेगा। ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन गले या पीठ में हल्की परेशानी महसूस हो सकती है पानी और हल्के आहार पर ध्यान दें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन थोड़ा धीमा और कुछ बाहरी मामलों के कारण बेचैनी बढ़ाने वाला हो सकता है। ट्रैवलिंग न करना ही बेहतर, पर बहुत आवश्यक है तो जरूरी चीजों को साथ में ध्यान से रखें। कुछ बातें आपको सोचने पर मजबूर करेंगी पर हर बात का जवाब नहीं चाहिए समय को अपना काम करने दें। अगर आप किसी नई चीज की शुरुआत करने का सोच रहे हैं तो प्लानिंग के लिए बेहतर दिन है। कोई सीनियर या अनुभवी व्यक्ति आपकी सोच को दिशा दे सकता है। कारोबारी मामलों में शांत दिमाग से चलना फायदेमंद रहेगा। पैसे को लेकर कोई छोटी उलझन हो सकती है, दिन के अंत तक स्थिति सुधर जाएगी। कोई पेंडिंग पेमेंट या रुका हुआ पैसा मिलने के संकेत हैं। पार्टनर के साथ थोड़ी भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है, आपसी बातचीत रिश्ते को खराब न करें इसके लिए ध्यान रखें कि विवाद से बचें। ज्यादा तली भुनी चीजों से परहेज करें, पाचन से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है नारियल पानी जैसे हल्के पेय लेना ज्यादा बेहतर है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन सामंजस्य और तालमेल बनाए रखने का है। आस-पास के लोग आपसे सलाह की उम्मीद रखेंगे, और आप भी संतुलन के साथ सभी का साथ निभा सकेंगे। किसी रिश्तेदार या पुराने परिचित से जुड़ी कोई बात अचानक सामने आ सकती है। काम को लेकर थोड़ा व्यस्तता बनी रहेगी, आपकी प्लानिंग और सोच समझदारी आपको कई मामलों में फायदा दिला सकती है। जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें किसी पुराने ग्राहक से दोबारा संपर्क बन सकता है। व्यर्थ के खर्चों की स्थिति बनी रहने वाली है, साथ ही किसी जरूरी खर्च की आशंका भी बनी हुई है। रिश्तों में कुछ लोगों का हस्तक्षेप रहने वाला है, आप खुद को थोड़ा अलग-थलग महसूस कर सकते हैं। यह समय जल्दी गुजर जाएगा, कोशिश करें कि ज्यादा सोचने की बजाय दिल से बातचीत करें। पीठ या कंधे में हल्का तनाव हो सकता है लंबे समय तक एक ही मुद्रा में न बैठें और थोड़ी-थोड़ी देर पर चलें-फिरें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप जिद में रहेंगे, जिसके कारण दूसरों से अलग थलग रहते हुए परेशानी बढ़ सकती है। आपको सोशली ज्यादा एक्टिव बना सकता है, पर घर की बातों को लेकर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आप अपनी योजनाओं को लेकर इस समय ज्यादा गंभीर न रहना चाहे बाजार का रुख आपके बिजनेस को तेजी देगा। जिसके चलते चाहेंगे कि सब कुछ सही ढंग से हो। बिजनेस करने वालों को किसी पुराने डील को फिर से शुरू करने का अवसर मिल सकता है। पैसों से जुड़ी कोई अटकी हुई योजना फिर से गति पकड़ सकती है, अगर आप किसी कर्ज या उधारी में उलझे हैं तो उससे निकलने की दिशा में हल्का मार्ग नजर आएगा। भावनाओं को खुलकर जाहिर करें। रिश्तों में सुधार की संभावना है, अगर कोई नाराजगी चल रही है तो बात करके दूर की जा सकती है। शरीर में थोड़ा थकावट महसूस हो सकती है, इसलिए भरपूर पानी पिएं और नींद पूरी लें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन घर के साथ बाहर के कुछ अधूरे कामों को पूरा करने वाला हो सकता है। आप जोश से भरे हुए रहेंगे पर इसके साथ भाईयों की ओर से आपको कुछ हेल्प भी मिलेगी। शाम का समय परिवार के साथ कुछ अच्छी यादों को बिताने वाला होगा। काम में रफ्तार बनी रहेगी और आप खुद को बेहतर तरीके से साबित कर पाएंगे। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं उन्हें कोई नई डील या प्रस्ताव मिल सकता है, जिसे लेकर आप उत्साहित रहेंगे। पैसों को लेकर दिन अच्छा कहा जा सकता है, कोई पुराना उधार चुकता हो सकता है या अटकी रकम मिलने के संकेत हैं। किसी खास योजना पर बात हो सकती है या साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अविवाहित लोगों को भी कोई संकेत मिल सकता है। दिन-भर चुस्ती बनी रहेगी बस खान-पान में हल्का संतुलन रखें ताकि पाचन दुरुस्त रहे। शुभांक - 7 और शुभ रंग - लाल है।